खेती अपडेत,और योजनाए कृषी ज्ञान व्हिडीओ माध्यम से जाने
60 लाख किसानों का एग्रोस्टार पर भरोसा
मुख्य बिंदु:
विवरण
बायोसेंस DBM ल्यूर नर डायमंडबैक कीटों को वॉटर टी ट्रैप में खींच लेता है। खेत में नर कम होने से अंडे कम दिए जाते हैं और पत्ता गोभी, पत्तागोभी, फूलगोभी और गांठगोभी के फूल एवं गांठों पर हमला करने वाली इल्लियां भी कम होती हैं। एक ल्यूर 60 दिन तक काम करता है।
लक्षित कीट
डायमंडबैक मॉथ, DBM (Plutella xylostella)। यह ल्यूर वयस्क नर कीटों को आकर्षित करता है।
उपयुक्त ट्रैप
वॉटर टी ट्रैप
खेत में प्रभावी अवधि
मौसम के अनुसार 60 दिन तक। ल्यूर लगाने के 2 दिन के अंदर कीटों को आकर्षित करना शुरू कर देता है। बेहतर नतीजों के लिए 60 दिन बाद इसे बदल दें।
लागू फसलें
पत्ता गोभी, फूलगोभी, गांठ गोभी और अन्य गोभी वर्गीय फसलें
उपयोग करने की विधि
साबुन मिले पानी से आधे भरे वॉटर टी ट्रैप के ल्यूर होल्डर में एक ल्यूर रखें। ट्रैप को डंडों पर लगाएं और पूरे खेत में समान दूरी पर फसल की ऊपरी पत्तियों से थोड़ा ऊपर रखें।
अतिरिक्त जानकारी
डायमंडबैक मॉथ (DBM) पत्तागोभी, फूलगोभी और गांठगोभी में नुकसान पहुंचाने वाला एक प्रमुख कीट है।
इसकी छोटी सुंडियाँ पत्तियों की निचली सतह को खुरचकर खाती हैं, जिससे पत्तियों पर पतले और पारदर्शी धब्बे दिखाई देने लगते हैं। बड़ी सुंडियाँ पत्तियों में छेद कर देती हैं और गोभी के फूलों एवं गांठों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इससे फसल की पैदावार और बाजार में मिलने वाली कीमत दोनों घट जाती हैं।
गर्म मौसम में यह कीट केवल 2 से 3 सप्ताह में अपनी एक पीढ़ी तैयार कर लेता है। इसलिए इसकी संख्या बहुत तेजी से बढ़ती है। साथ ही, यह कीट कई आम कीटनाशकों के प्रति प्रतिरोधी भी हो गया है, जिससे केवल दवाओं के छिड़काव से इसका नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है।
इसी समस्या के समाधान के लिए है बायोसेंस DBM ल्योर!
यह ल्यूर वयस्क नर कीटों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये कीट पानी वाले ट्रैप में गिरकर साबुन के पानी में डूब जाते हैं। इसका इस्तेमाल दो तरीकों से किया जाता है:
1. निगरानी (Monitoring):
खेत में ट्रैप लगाने से पता चलता है कि डायमंडबैक मॉथ कीट कब से आना शुरू हुए हैं और उनकी संख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है। इससे कीटनाशक के छिड़काव का सही समय तय करने में मदद मिलती है।
2. अधिक संख्या में कीट पकड़ना (Mass Trapping):
खेत में ज्यादा संख्या में ट्रैप लगाने से बड़ी संख्या में नर कीट पकड़े जाते हैं। इससे मादा कीटों का नर के साथ मिलन कम होता है और वे कम अंडे देती हैं। परिणामस्वरूप, फसल में सुंडियों की संख्या कम होती है।
कीट का प्रकोप शुरू होते ही इसका इस्तेमाल करने से कीटों की संख्या बढ़ने पर रोक लगती है और फसल को होने वाला नुकसान कम होता है। साथ ही, कीटनाशकों के छिड़काव की जरूरत घटती है और गोभी के फूलों एवं गांठों की पैदावार व गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है।
मात्रा
• प्रति ट्रैप 1 ल्यूर
• निगरानी: प्रति एकड़ 10-15 ट्रैप
• बड़े पैमाने पर ट्रैपिंग: प्रति एकड़ 15-30 ट्रैप
• कीट का हमला शुरू होते ही ट्रैप लगाएं। जहां हर सीजन में DBM आता है, वहां रोपाई के तुरंत बाद लगाएं
कार्य करने की विधी
मादा डायमंडबैक मॉथ कीट नर कीटों को अपनी ओर बुलाने के लिए एक खास गंध छोड़ती हैं, जिसे फेरोमोन कहते हैं।
Biosens DBM Lure इसी गंध की तरह काम करता है। इसमें प्रयोगशाला में तैयार किया गया कृत्रिम फेरोमोन धीरे-धीरे निकलता रहता है। इसके साथ पत्तागोभी वर्ग की फसलों की पत्तियों जैसी प्राकृतिक गंध भी निकलती है, जो नर कीटों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
इस गंध के कारण नर कीट Water T Trap तक पहुंचते हैं और साबुन मिले पानी में गिरकर डूब जाते हैं।
इस तरह खेत में नर कीटों की संख्या कम होने से कई मादा कीटों का प्रजनन नहीं हो पाता। इससे कम अंडे दिए जाते हैं और अगली पीढ़ी में सुंडियों की संख्या भी घट जाती है।
हर कीट अपनी अलग फेरोमोन गंध से आकर्षित होता है। इसलिए यह ल्यूर केवल डायमंडबैक मॉथ को ही आकर्षित करता है। इससे मधुमक्खियों और फसल के लिए फायदेमंद कीटों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
उपयोग की विधि
1.वॉटर टी ट्रैप को पानी से आधा भरें और उसमें थोड़ा साबुन या डिटर्जेंट मिलाएं। इससे ट्रैप में फंसे वयस्क कीट पानी में डूब जाते हैं।
2. ल्यूर का पाउच इस्तेमाल के समय ही खोलें। ल्यूर को ल्यूर होल्डर में रखें और ल्यूर केस से बंद करें। ध्यान रखें कि ल्यूर पानी को न छुए।
3. ट्रैप को बांस या लकड़ी के डंडे से 1-2 फीट की ऊंचाई पर बांधें, ताकि वह फसल की ऊपरी पत्तियों से थोड़ा ऊपर रहे। फसल बढ़ने के साथ ट्रैप को भी ऊपर करते जाएं।
4. बताई गई मात्रा के अनुसार ट्रैप को पूरे खेत में समान दूरी पर लगाएं।
5. ट्रैप की नियमित जांच करें। फंसे हुए वयस्क कीटों को निकालें, पानी गंदा होने पर बदलें और पूरे सीजन ट्रैप को साबुन वाले पानी से आधा भरा रखें।
6. निगरानी के लिए हर बार ट्रैप में पकड़े गए कीटों की गिनती करें और संख्या लिख लें। अगर संख्या बढ़ती जाए, तो फसल में इल्लियों की जांच करें और नियंत्रण के उपाय तय करें।
7. बेहतर नतीजों के लिए 60 दिन बाद ल्यूर बदल दें।
लाभ
DBM के प्रकोप की पहले से जानकारी देता है, ताकि कीट नियंत्रण के उपाय सही समय पर किए जा सकें।
नर कीटों को प्रजनन से पहले ही पकड़ लेता है, जिससे मादा कीटों द्वारा दिए जाने वाले अंडों और अगली पीढ़ी की इल्लियों की संख्या घटती है।
जहां DBM कीट कई कीटनाशकों के प्रति प्रतिरोधी हो गया है, वहां भी प्रभावी तरीके से काम करता है, क्योंकि यह जहर से नहीं, बल्कि खास गंध से कीटों को आकर्षित करता है।
रासायनिक कीटनाशकों के छिड़काव की जरूरत कम करता है और एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM) में उपयोगी है।
पत्तियों, गोभी के फूलों और गांठों को कीटों से होने वाले नुकसान से बचाता है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उपज बेहतर बनी रहती है।
उपज पर कोई रासायनिक अवशेष नहीं छोड़ता, क्योंकि ल्यूर ट्रैप के अंदर ही रहता है और फसल पर इसका छिड़काव नहीं किया जाता।
केवल DBM कीट को आकर्षित करता है। मधुमक्खियों, मित्र कीटों और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।
इस्तेमाल में आसान: न मिलाने की जरूरत, न छिड़काव की। एक ल्यूर 60 दिनों तक काम करता है।
विशेष टिप्पणी
• ल्यूर का उपयोग केवल वॉटर टी ट्रैप में करें
• पाउच को ट्रैप में ल्यूर रखने से ठीक पहले खोलें और ल्यूर को तुरंत इस्तेमाल करें
• ल्यूर को छूने से पहले हाथ धो लें। अलग-अलग कीटों के ल्यूर एक साथ न संभालें, क्योंकि उनकी गंध मिलकर ट्रैप में पकड़ घटा सकती है
• ल्यूर को पानी और रसायनों से दूर रखें। इसे कीटनाशक या खाद के साथ न मिलाएं और ट्रैप या ल्यूर पर कुछ भी न छिड़कें
• बिना इस्तेमाल वाले ल्यूर को बंद पाउच में ठंडी, सूखी जगह पर सीधी धूप से दूर रखें
• शेल्फ लाइफ: निर्माण की तारीख से 12 महीने
• इस्तेमाल किए हुए ल्यूर और ट्रैप में फंसे कीटों को खेत से दूर नष्ट करें, क्योंकि इस्तेमाल किए ल्यूर से भी कुछ गंध निकलती रहती है
• ल्यूर का असर और खेत में टिकने की अवधि तापमान, हवा और बारिश के अनुसार बदल सकती है
• ल्यूर को बच्चों, पालतू जानवरों, खाने-पीने की चीजों और पशु चारे से दूर रखें