AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
वैज्ञानिकों ने तैयार की खास तरह की जैविक खाद, फसलों के लिए है वरदान!
जैविक खेतीkrishi jagran
वैज्ञानिकों ने तैयार की खास तरह की जैविक खाद, फसलों के लिए है वरदान!
👉🏻किसानों का रुख जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है.जैविक खेती से भूमि की उपजाऊ क्षमता भी अच्छी होती है साथ ही इसके उपयोग से रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होने से लागत में कमी आती है और फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती है.जैविक खाद की इसी विशेषता की वजह से सरकार भी किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.ऐसे में एक अच्छी खबर मध्यप्रदेश से आयी है.जहां कृषि विश्विद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक खास जैविक खाद तैयार की है जो फसल उत्पादन के मामले में बहुत ही ख़ास मानी जा रही है.आइये जानते हैं विस्तार से। 👉🏻दरअसल, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने 15 प्रकार की जैविक खाद तैयार की है. इनका नाम जवाहर फर्टिलाइजलर रखा गया है.जो अपने अनोखे गुण और विशेषता की वजह से फसलों के अच्छी उत्पादन के लिए अच्छी होंगी। जवाहर फर्टिलाइजलर खाद के रूप:- 👉🏻कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह जैविक खाद को दो रूपों में तैयार किया गया है एक तो लिक्विड रूप में दूसरा पाउडर रूप में.किसान भाई अपनी पसंद के अनुसार इसका चयन कर खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। जवाहर फर्टिलाइजलर खाद की विशेषता:- 👉🏻इनकी विशेषता की बात करते हैं तो इन जैविक खाद के इस्तेमाल से फसल का उत्पादन बढ़ेगा साथ ही उनकी गुणवत्ता में भी काफी सुधार आएगा। 👉🏻इस फसल का उत्पादन बढ़ेगा साथ ही उनकी गुणवत्ता में भी काफी सुधार आएगा। 👉🏻मिटटी की उर्वरक क्षमता में सुधार होगा . फसल में औषधीय गुण की बढ़ोत्तरी होगी। 👉🏻इसके अलावा इन सभी जैविक खादों में हवा से नाइट्रोजन को अवशोषित करने के साथ पोटाश, फॉस्फोरस, जस्ता, बीज उपचारित, गलाने वाली पत्तियों और गेहूं-धान के अवशेषों के बायोडिग्रेडेबल करने की क्षमता है। जैविक खाद के फायदे:- 👉🏻भूमि की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि हो जाती है। 👉🏻रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होने से लागत में कमी आती है। 👉🏻फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती है। 👉🏻इसके इस्तेमाल से सिंचाई की भी ज्यादा जरुरत नहीं पड़ती या सिंचाई के अंतराल में इजाफा होता है। 👉🏻इस खाद के इस्तेमाल से अच्छी व पोषक तत्वों से भरपूर फसल ले सकते हैं। स्रोत:- Krishi Jagran, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
8
1