AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
राजस्थान पतंग महोत्सव! 🪁🪁
त्यौहार विशेषHoliday Rider
राजस्थान पतंग महोत्सव! 🪁🪁
🪁🪁राजस्थान भारत के सबसे रंगीन और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्यों में से एक माना जाता है जो दुनिया भर में त्योहारों की भूमि के रूप में प्रसिद्ध है। पतंग महोत्सव राजस्थान के सांस्कृतिक और लोकप्रिय उत्सवो में से एक है, जिसे हिन्दू त्यौहार मकर सक्रांति के दोरान उत्साह और धूमधाम के साथ सर्दियों के अंत और गर्मियों के आगमन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। जिसमे कुछ लोग मस्ती के लिए पतंग उड़ाते हैं, जबकी कुछ लोग प्रतियोगिता के लिए लिए इकट्ठा होते हैं और अपनी पसंदीदा टीम के लिए खुश होते हैं। जयपुर पतंग महोत्सव स्थानीय लोगो के साथ भारतीय और विदेशी पर्यटक के लिए भी लोकप्रिय बना हुआ हुआ है, जहाँ हर साल अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भारतीय और विदेशी पर्यटक शामिल होते हुए देखे जाते हैं। मकर संक्रांति 2022 - इसे लेकर बाजार सजकर तैयार है। बाजार में मकर संक्रांति को लेकर खरीददारी भी शुरू हो चुकी है। दान-पुण्य के लिए तिल के लड्डु, फीणी के अलावा कळपने की वस्तुओं की खरीदारी शुरू हो गई है। हालांकि व्यापारियों की मानें तो फीणी की ग्राहकी अभी रंगत नहीं पकड़ पा रही है। बाजार में अभी गिने-चुने ही ग्राहक आ रहे है। इसके पीछे दुकानदार कोविड को कारण गिना रहे है। ऐसे में बाजार में कोविड का असर भी देखने को मिल रहा है। जयपुर पतंग महोत्सव के विशेष आकर्षण - - पतंग महोत्सव जयपुर में एक बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय पतंग उड़ाने का त्यौहार भी कहा जाता है। - राज्य पर्यटन विभाग जयपुर पोलो मैदान में इस उत्सव का आयोजन करता है, जहां प्रतियोगिताएं - आयोजित की जाती हैं और विजेतायों को विभिन्न पुरस्कार दिए जाते हैं। - इस त्योहार की ऐसी लोकप्रियता है कि राज्य पर्यटन सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है। जिसमे स्कूल और दुकानें बंद रहती हैं, और लोग त्योहार का स्वागत करने के लिए तैयार रहते हैं। - इस त्यौहार के दौरान तिल लड्डू, तिल भंगुर, घेवर आदि जैसी कुछ लोकप्रिय मिठाइयाँ तैयार की जाती हैं। - और आपको बता दे जयपुर में आयोजित होने वाले पतंग उत्सव में पतंग उत्सव के अलावा कई सांस्कृतिक प्रदर्शन भी आयोजित किये जाते हैं, जो राजस्थान के लोक और संस्कृति के कई रंगों को जीवंतता के साथ प्रदर्शित करते हैं। जिसमे स्थानीय नर्तकों और गायकों के द्वारा उत्सव में प्रदर्शन किया जाता है। स्त्रोत:- Holiday Rider 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
13
0