AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
महिला किसानों के लिए खुशखबरी !!
समाचारAgroStar
महिला किसानों के लिए खुशखबरी !!
🌱 महिला किसानों की कृषि में भागीदारी सुनिश्चित करने एवं खेती-बाड़ी से जुड़ी नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार महिला किसानों को प्रशिक्षण देने जा रही है। महिला किसानों को यह प्रशिक्षण एक दिन के लिए दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए सभी जिलों हेतु लक्ष्य जारी कर दिया हैं। 🌱 प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा? प्रशिक्षण में भाग लेने वाली सभी महिलाओं का साक्षर होना आवश्यक है एवं कृषि कार्य करने हेतु भूमि होना आवश्यक है। प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा, एक प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत क्षेत्र की कुल 30 साक्षर महिला किसानों को शामिल किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खेती-बाड़ी से जुड़ी नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 🌱 महिला किसानों को प्रशिक्षण में दी जाएगी यह जानकारी महिला कृषक प्रशिक्षण में विभाग के अधिकारियों द्वारा महिला किसानों को किचन गार्डन, खरीफ व रबी फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट-रोगों के नियंत्रण की जानकारी, खरीफ एवं रबी फसलों की उन्नत कृषि विधियों की जानकारी व कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित अनुदान की योजनाओं यथा कांटेदार तारबंदी, फार्म पौंड, सिंचाई पाइप लाइन, कृषि यंत्र, नेपियर घास, परंपरागत कृषि विकास योजना, चाफ कटर, रिज एंड बेड मेकर, फव्वारा संयंत्र, पोली हाउस, शेड नेट हाउस, सोलर संयंत्र, नवीन फलदार बगीचा स्थापना एवं सुपर कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, गर्मी की गहरी जुताई के बारे में जानकारी दी जाएगी। 🌱 स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
46
0
अन्य लेख