AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मनरेगा में युवाओं के लिए क्या है खास?
समाचारAgrostar
मनरेगा में युवाओं के लिए क्या है खास?
👉भारत सरकार ने मनरेगा की दरों में बढ़ोतरी करके देश के मजदूरों को खुशखबरी दी है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी दरों में बदलाव किया गया है, जिसके लिए 24 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसके बाद अभी बढ़ी हुई मनरेगा की दरें 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगी। किस राज्य में मनरेगा की दरों में हुआ बदलाव 👉मनरेगा की दरें हर राज्य के लिए अलग-अलग होती हैं। 1 अप्रैल 2023 से मनरेगा की दरों में बदलाव हो रहा है, जिसमें 7 रुपए से लेकर 26 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। जिसमे मध्यप्रदेश में सबसे कम 221 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। मनरेगा का उद्देश्य 👉केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत के अकुशल मजदूरों को एक वर्ष के दौरान 100 दिनों के काम की गारंटी देना है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को काम मिल सके और अर्जित आय से अपना जीवन यापन कर सकें। देश के विकास में मजदूरों का योगदान अहम 👉हमारा देश आधुनिक हो रहा है, जिसमें मजदूर संघ का बड़ा हाथ है। फिर चाहे वो सड़क, घर, इमारत, मेट्रो-ट्रेन का विस्तारीकरण क्यों ना हो। हर क्षेत्र में मजदूर अपना योगदान देकर राष्ट्र को विकास की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं। स्रोत :- Agrostar 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
11
0
अन्य लेख