AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बड़ी खबर: खरीदा जाएगा पूरा गन्ना!
कृषि वार्ताJagran
बड़ी खबर: खरीदा जाएगा पूरा गन्ना!
👉🏻खेत में खड़े गन्ने को लेकर किसान कतई परेशान न हों। अब चीनी मिलें उनका बेसिक कोटे से ज्यादा यानी पूरा गन्ना खरीदेंगी। इसके लिए गन्ना विभाग 15 अप्रैल बाद खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कराकर मिलों में आपूर्ति कराएगा। यानी हजारों किसानों को कोल्हू-क्रेशरों पर सस्ते में गन्ना लुटाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। यह दिया है आदेश:- 👉🏻गन्ना आयुक्त संजय आर भूस रेड्डी ने किसानों के अतिरिक्त गन्ना सट्टा करने का आदेश दिया। जिला गन्ना अधिकारी डा. अनिल कुमार भारती ने बताया कि चीनी मिलों में गन्ना पेराई का 10वां सप्ताह खत्म होने पर 15 अप्रैल बाद सुपरवाइजरों से खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कराएंगे। बेसिक कोटा कम है:- 👉🏻अतिरिक्त गन्ना सट्टा कराने को किसान को शुल्क नहीं चुकाना होगा। इससे उन हजारों किसानों को राहत मिलेगी जिनका चीनी मिलों में बेसिक कोटा कम है, लेकिन खेतों में गन्ना ज्यादा खड़ा है। बागपत के 1.24 लाख किसानों का चार करोड़ कुंतल गन्ना पांच जिलों की 12 मिलों में जाता हैं। इतना है कुल उत्‍पादन:- 👉🏻कुल उत्पादन सात करोड़ कुंतल है। अब मिलों में बेसिक कोटे से ज्यादा गन्ना खरीद की सुविधा मिलने पर किसानों को प्रति कुंतल 100 से 125 रुपये कम दाम पर कोल्हू-क्रेशरों पर नहीं बेचकर करोड़ों का घाटा नहीं उठाना पड़ेगा। गन्ना भुगतान के बदले चीनी:- 👉🏻जिला गन्ना अधिकारी डा. अनिल कुमार भारती ने कहा कि किसान गन्ना भुगतान के बदले हर माह एक कुंतल चीनी ले सकते हैं। स्रोत:- Jagran, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
19
7
अन्य लेख