गुरु ज्ञानAgroStar
बैंगन में फोमोप्सिस झुलसा रोग के लक्षण और प्रबंधन
बैंगन की फसल में लगने वाला यह प्रमुख रोग किसानों के लिए बड़ी समस्या बन सकता है, जिससे उपज में 50% तक नुकसान हो सकता है। यह रोग मुख्य रूप से कवक संक्रमण के कारण होता है, जो फलों और पत्तियों पर विभिन्न प्रकार के धब्बे बनाता है।
👉रोग के लक्षण:
- पत्तियों पर गोलाकार धब्बे बनते हैं, जो धीरे-धीरे फैलते हैं।
- फलों पर हल्के भूरे रंग के धँसे हुए धब्बे दिखाई देते हैं।
- संक्रमित फल सड़ने लगते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता और बाजार मूल्य घट जाता है।
👉नियंत्रण के उपाय:
- जैसे ही फसल में समस्या दिखे, त्वरित उपचार करें।
- अझॉक्सीस्ट्रोबिन + टेबुकोनाज़ोल घटकयुक्त "रोजताम"@ 1.5 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
- खेत में नमी अधिक न रहने दें और संतुलित उर्वरक प्रबंधन करें।
- रोगग्रस्त पत्तियों और फलों को तुरंत हटा दें और नष्ट कर दें।
👉समय पर पहचान और सही नियंत्रण उपायों से इस रोग के प्रभाव को कम किया जा सकता है, जिससे फसल का उत्पादन और गुणवत्ता बनी रहती है।
👉स्त्रोत:- AgroStar
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।