AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बेवेरिया बेसियाना के लाभ और उपयोग
जैविक खेतीएग्रोवन
बेवेरिया बेसियाना के लाभ और उपयोग
यह कवक दुनिया के अधिकांश हिस्सों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इस कवक के बीजाणु कीट की त्वचा के संपर्क में आते ही अंकुरित हो जाते हैं और कीट के शरीर पर फैल जाते हैं, पूरे शरीर में कवक फैल कर आंतरिक पोषक तत्व पर जीवित रहते हैं। 48 से 72 घंटे के भीतर कीट मर जाते हैं।
फसलें : अनाज, दलहन, सब्जियां, फल आदि।_x000D_ _x000D_ लक्ष्य कीट - विभिन्न फसलों पर लट (इल्ली) घुन कीट, हरा तेला, पत्ते खाने वाली इल्ली आदि।_x000D_ _x000D_ उपयोग : गोजालट के नियंत्रण में इसे मिट्टी में मिलाकर या पानी में मिलाकर पौधे के जड़ों के नजदीक दीजिए। अथवा फसल के बुवाई से पहले या बाद में मिट्टी में मिलाकर या ड्रिप (बूंद बूंद) सिंचाई के साथ देना चाहिए।_x000D_ _x000D_ उपयोग के तरीके : यह कीटों की संख्या या फसल पर निर्भर करता है। ग्रीनहाउस में फसलों पर लगे कीट नियंत्रण के लिए हर 15 से 20 दिनों में एक बार इसका इस्तेमाल करें।_x000D_ _x000D_ मात्रा : 200 लीटर पानी में 2 किलोग्राम प्रति एकड़ ड्रिप द्वारा दीजिए या 5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।_x000D_ _x000D_ संदर्भ - एग्रोवन_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
193
2
अन्य लेख