AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
फल मक्खी के नुकसान एवं नियंत्रण के उपाय!
कृषि वार्ताAgroStar India
फल मक्खी के नुकसान एवं नियंत्रण के उपाय!
👉फल मक्खी एक खतरनाक कीट है जो फलों और सब्जियों को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। यह कीट अंडे देने के लिए फलों में छोटे छेद करती है, जिससे फल सड़ने लगते हैं। जब इल्लियां अंडों से निकलती हैं, तो वे फलों के अंदर ही भोजन करती हैं, जिससे फल का आकार टेढ़ा हो जाता है। अधिक प्रकोप होने पर फल पूरी तरह खराब हो जाते हैं। कुछ इल्लियां केवल फलों को ही नहीं, बल्कि सब्जियों की बेलों को भी नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे बेलों में गांठें बन जाती हैं और उनकी बढ़वार रुक जाती है। 👉इस कीट के नियंत्रण के लिए फेरोमोन ट्रैप का उपयोग बहुत प्रभावी होता है। प्रति एकड़ 5-6 फेरोमोन ट्रैप लगाकर कीट को आकर्षित किया जा सकता है और इसके ल्यूर को हर 25 दिन के अंतराल पर बदलना चाहिए। 👉रासायनिक नियंत्रण के लिए प्रोफेनोफोस 40% + साइपरमेथ्रिन 4% ईसी घटक युक्त हेलिओक्स @ 2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। यह उपाय फल मक्खी के प्रकोप को कम करने और फसलों को बचाने में मदद करेगा। 👉स्त्रोत:- AgroStar India किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।
7
0