AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ करें गौ-पालन!
कृषि वार्ताAgrostar
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ करें गौ-पालन!
👉प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ गौवंश आधारित खेती के मिशन पर मध्य प्रदेश सरकार आगे बाढ़ रही है. कृषि मंत्री कमल पटेल ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के 59वें स्थापना समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि रसायनिक उर्वरकों के अत्याधिक उपयोग से किसानों के खेतों की मिट्टी जहरीले हो रही है और इस मिट्टी में जो फसल ली जा रही है. उस के उपयोग से कई गंभीर बीमारियों का जन्म हो रहा है. आज हमारे देश का नागरिक इसको खाने से कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में आ रहा है। 👉इसी सजगता को लेकर मैंने कृषि मंत्री बनते से ही प्राकृतिक और जैविक खेती पर फोकस करते हुए कहां था कि हमारे यहां 12 विभाग हैं और उनके विभागाध्यक्ष लेकिन प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए कोई विभाग नहीं है जबकि हमारा प्रदेश देश में परंपरागत जैविक और गौवंश आधारित खेती किसानी में अव्वल है। 👉कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के 14 जिलों में प्राकृतिक खेती के लिए 59 हजार किसानों का पंजीयन के साथ 28 हजार किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसलिए इस मिशन के अंतर्गत कृषि विश्व विद्यालय की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। 👉स्रोत:- Agrostar, किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
4
1
अन्य लेख