AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
कृषि वार्ताAgrostar
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
👉🏻होली से पहले हुई बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से मध्यप्रदेश और राजस्थान में किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए दोनों राज्य की सरकारों ने फसल नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। सर्वे करवाकर किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। मध्यप्रदेश व राजस्थान में बीते दिनों आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को हुए नुकसान पर सरकार ने फसल नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार ने अधिकारियों को 7 दिन के भीतर विशेष गिरदावरी कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। ऐसे में जिन किसानों की फसल का बीमा है उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर जिन किसानों की फसलों का बीमा नहीं है, उन्हें आर.बी.सी 6-4 के तहत राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 👉🏻फसल नुकसान का क्लेम करने के लिए किसान को जो जानकारी देनी होती है, जो इस प्रकार से है 1.बीमित फसल का सर्वे नंबर 2.प्रभावित क्षेत्र व नुकसान का सही कारण 3.घटना की दिनांक और समय 4.फसल नुकसान प्रमाण इसके लिए फसल बीमा ऐप के माध्यम से फोटो जमा करा सकते हैं। 5.किसान के खेत का पता 6.अधिसूचित बीमा इकाई 7.बैंक खाते का विवरण आदि देना होता है। 👉🏻स्रोत:- Agrostar 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
38
3
अन्य लेख