गुरु ज्ञानAgroStar
प्याज में झुलसा रोग के लक्षण और प्रबंधन
प्याज की फसल में झुलसा रोग एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है, जिससे फसल को भारी नुकसान हो सकता है। इस रोग के कारण प्याज के पत्तों पर छोटे पीले से नारंगी रंग के धब्बे या धारियां बनने लगती हैं, जिससे पत्तियां झुलसी हुई दिखाई देती हैं और उनका विकास रुक जाता है।
👉रोग के लक्षण
✅ शुरुआत में छोटे अंडाकार या गोलाकार सफेद धब्बे पत्तों पर दिखाई देते हैं।
✅ ये धब्बे धीरे-धीरे झुलस जाते हैं, सिकुड़ जाते हैं और पूरी पत्ती सूखकर मर जाती है।
✅ पहले धब्बे दिखने के 5-12 दिन बाद पूरी पत्ती सूखने लगती है, जिससे प्याज का विकास प्रभावित होता है।
👉रोग नियंत्रण के उपाय
✅ फफूंदनाशक छिड़काव करें
- मेटालैक्सिल 8% + मैनकोज़ेब 64% WP (मेटलग्रो) @ 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
- या एज़ोक्सीस्ट्रोबिन 11% + टेबुकोनाज़ोल 18.3% SC (रोज़टैम) @ 2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
👉सही समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने से प्याज की फसल को झुलसा रोग से बचाया जा सकता है और अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
👉स्त्रोत:- AgroStar
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।