AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
प्याज के कंद का साइज कैसे बढ़ाएं!
गुरु ज्ञानAgroStar
प्याज के कंद का साइज कैसे बढ़ाएं!
🧅प्याज की खेती करने वाले किसान पैदावार में वृद्धि करने के लिए क्या कुछ नहीं करते. फिर भी कई बार किसानों को उचित पैदावार नहीं मिल पाता है. इसके कई कारण हो सकते हैं. जिनमें से एक है प्याज के कंदों के आकार में कमी. कंद का आकार ज‍ितना बड़ा होगा उतना ही क‍िसान को फायदा होगा. प्याज के कंद यानी गांठ के आकार में वृद्धि के लिए पौधों का हरा-भरा एवं स्वस्थ होना आवश्यक है. इसके साथ ही पौधों में पोषक तत्वों की कमी होने से भी कंदों के आकार पर विपरीत असर होता है. 🧅प्याज की फसल में कंदों का उचित विकास सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। क्यूँकी प्याज का बाजार भाव इसी पर निर्भर करता है। इस समय प्याज- ज्यादा से ज्यादा प्याज की फसल 40-50 दिन कि हो चुकी है . चूँकि प्याज में इस समय कंद बनने की अवस्था है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की प्याज की फसल में 45 दिन तक ही नइट्रोजन का इस्तेमाल करना चाहिए। 🧅इसके बाद नाइट्रोजन का ज्यादा इस्तेमाल न करे। क्युकी नाइट्रोजन देने से सिर्फ ऊपर का जो भाग है वही बढ़ेगा कंद की बढ़वार नहीं होती है। 🧅अभी आप नीचे से कैल्शियम नाइट्रेट और बोरोन का इस्तेमाल कीजिये। साथ ही छिड़काव में आप HD NPK (00:12:45) 250 ग्राम, प्रति एकड़ 150-200 लीटर पानी में मिलकर फसल पे छिड़काव करे। फास्टर, 400 मि.ली, प्रति एकड़ के साथ न्यूट्रीप्रो ग्रेड-1 स्प्रे-15 ग्राम/पंप (15 लीटर) का इस्तेमाल कीजिये। 👉स्त्रोत:-AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
9
0
अन्य लेख