AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
न्यूनतम तापमान में आएगी कमी
मौसम अपडेटडॉ. रामचंद्र साबळे (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक )
न्यूनतम तापमान में आएगी कमी
27 जनवरी को राजस्थान में हवा का दबाव बढ़कर 1024 हेप्टापास्कल रहेगा। कश्मीर, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी हवा का दबाव बढ़कर 1022 हेप्टापास्कल के स्तर पर पहुंच जाएगा। इस वजह से ठंड अधिक रहेगी। कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। गुजरात के सीमा पर 1020 हेप्टापास्कल हवा का दबाव बना रहेगा, इससे ठंड बढ़ेगी।
28 जनवरी को राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में ठंड का प्रभाव समान रहेगा और 29 जनवरी के बाद ठंड में थोड़ी कमी आने लगेगी। _x000D_ डॉ. रामचंद्र साबले (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक)
21
0
अन्य लेख