AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी
मौसम अपडेटडॉ. रामचंद्र साबळे (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक )
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी
उत्तर भारत के राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 1016 हेप्टापास्कल हवा का दबाव रहेगा। साथ ही दिल्ली और मध्यप्रेदश पर 1014 हेप्टापास्कल हवा का दबाव बने रहने से ठंड में कमी आएगी। 24 फरवरी को राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पर 1012 हेप्टापास्कल हवा का दबाव रहेगा। जिससे ठंड में कमी आएगी और गर्मी की शुरूआत होनी शुरू होगी। 25 फरवरी को उत्तर भारत में 1010
हेप्टापास्कल हवा का दबाव रहेगा। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। वहीं 26 और 27 फरवरी को उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब और हरियाणा राज्यों में बारिश की संभावना है। _x000D_ _x000D_ डॉ. रामचंद्र साबले (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक)
22
0
अन्य लेख