AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
नुकसान, फसलों का मिलेगा इतना मुआवजा
योजना और सब्सिडीAgrostar
नुकसान, फसलों का मिलेगा इतना मुआवजा
👉बारिश एवं ओला वृष्टि से फसल नुकसान 15 मार्च से देश के विभिन्न राज्यों में बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई किसानों को जल्द की जा सके इसके लिए सरकार द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 15 मार्च 2023 से अभी तक हुए रबी फसलों को नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। 👉बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में 31 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान राज्य में वर्षा एवं ओला वृष्टि से हुई फसल क्षति का सर्वे तत्काल कराकर प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान राहत प्रदान किए जाने के निर्देश सम्बंधित ज़िला अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही उन्होंने विभिन्न आपदाओं से प्रदेश में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त कर दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल राज्य मोचक निधि से अनुमन्य राशि वितरित किए जाने के निर्देश भी दिए। 👉31 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान 10 जनपदों में हुई है ओलावृष्टि राज्य में 31 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान 10 जनपदों फ़तेहपुर, पीलीभीत, बरेली, सीतापुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर, संभल तथा उन्नाव जिलों में बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इन जनपदों में फसल क्षति का आंकलन प्लॉटवार किया जा रहा है। 👉वहीं राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार राज्य में इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने, डूबने तथा जंगली जानवरों के चलते कुल 7 लोगों की मृत्यु हुई है। जनपद लखनऊ, ग़ाज़ीपुर, हरदोई तथा वाराणसी में आकाशीय बिजली गिरने से 01-01 मृत्यु, जनपद बहराइच में डूबने से 02 लोगों की मृत्यु तथा जनपद लखीमपुर खीरी में जंगली जानवर से 01 जनहानि हुई है। 👉स्रोत:-AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
9
3
अन्य लेख