कृषि वार्ताAgroStar India
धान की फसल में तीसरी खाद कब और कैसे डालें?
धान की फसल 45-55 दिन की हो तो तीसरी खाद कब डालें?👉 अगर आपकी धान की फसल गहरी हरी है, बढ़वार अच्छी है और कल्ले (टिलरिंग) भरपूर आ रहे हैं, तो सिर्फ फसल की उम्र देखकर तीसरी भारी दानेदार खाद डालने की जरूरत नहीं है।👉 वहीं अगर फसल कमजोर है, बढ़वार रुकी हुई है, पत्तियां पीली पड़ रही हैं और कल्ले कम हैं, तो फसल की पोषण स्थिति देखकर तीसरी खाद डालने का फैसला लें — यूरिया, लाल पोटाश (MOP) और मैग्नीशियम सल्फेट के सही अनुपात के साथ।👉 खाद डालते समय खेत में पानी का सही स्तर रखें, और खाद डालने के तुरंत बाद पानी न भरें — 48 से 72 घंटे तक पानी रोकना जरूरी है ताकि खाद असरदार रहे।👉 सही समय, सही मात्रा और सही पोषक तत्व — यही तीसरी खाद प्रबंधन की कुंजी है।👉 अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो जरूर देखें।👉संदर्भ : AgroStar Indiaकिसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।संबंधित प्रोडक्ट: