AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
देश में किसानों को नहीं होगी यूरिया की कमी।
समाचारAgrostar
देश में किसानों को नहीं होगी यूरिया की कमी।
👉हाल ही में प्रधान मंत्री ने नैनो यूरिया संयंत्र का उद्धघाटन किया था। उन्होंने कहा की देश के किसानो को यूरिया की कमी नहीं होगी इसके लिए राज्यों की बंद पड़े कारखानों को दोबारा खोला जाएगा और उसमे उत्पादन शुरू किया जाएगा। 👉इसके बाद अब खबर ये आ रही हैं की अगस्त में इस प्लांट से यूरिया का उत्पादन पूरी क्षमता से शुरू हो जाएगा। हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कंपनी द्वारा सिंदरी में खाद कारखाना का संचालन किया जाता हैं, कंपनी के अधिकारीयों ने ये जानकारी दी हैं। अब नहीं हो यूरिया की कमी - 👉वर्ष 1951 में सिंदरी यूनिट में यूरिया का उत्पादन शुरू किया गया था। उस वक़्त इस प्लांट का संचालन फ़र्टिलाइज़र कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जाता था। यह पूर्वी भारत में एफसीआई द्वारा संचालित एकमात्र कारखाना था जहां पर उत्पादन शुरू था। इसके बंद हो जाने के बाद पूर्वी भारत के राज्यों में यूरिया की घोर किल्लत हो गयी थी क्यूंकि सभी 8 कारखाने नाड हो गए थे। स्त्रोत: Agrostar 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
24
1
अन्य लेख