AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
तेज धूप में ना निकलें, हीट स्ट्रोक का खतरा!
मौसम की जानकारीAgroStar
तेज धूप में ना निकलें, हीट स्ट्रोक का खतरा!
अभी बहुत गर्मी है!🌞 गर्मी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और तेज धूप में बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे मौसम में हीट स्ट्रोक यानी लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। 👉हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर का तापमान 40°C से अधिक हो जाता है और शरीर अपनी सामान्य तापमान को बनाए नहीं रख पाता। इसके लक्षणों में चक्कर आना, तेज़ सिरदर्द, उलटी जैसा मन होना, अत्यधिक या अचानक पसीना बंद हो जाना, और कभी-कभी बेहोशी तक शामिल होती है। 👉बचाव कैसे करें? ✅ दोपहर 12 से 3 बजे तक घर में रहें या छायायुक्त जगह में ही काम करें। ✅हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें। ✅सिर पर टोपी या गमछा रखें। ✅खूब पानी पिएं और नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे पेय लें। ✅ काम करते समय समय-समय पर आराम जरूर लें। 👉यदि शरीर में थकावट महसूस हो, चक्कर आए या पसीना बंद हो जाए तो तुरंत ठंडी जगह जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें। थोड़ी सी सावधानी, बड़ी सुरक्षा! 👉स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।
0
0
अन्य लेख