AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
तापमान में कमी आएगी और ठंड का प्रभाव जारी रहेगा
मौसम अपडेटडॉ. रामचंद्र साबळे (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक )
तापमान में कमी आएगी और ठंड का प्रभाव जारी रहेगा
9 फरवरी को उत्तर भारत में राजस्थान पर 1020 हेप्टापास्कल और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश पर भी हवा का दबाव इतना ही बना रहेगा। इस वजह से इन राज्यों में ठंड जारी रहेगी। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 1018 हेप्टापास्कल हवा का दबाव रहने से तापमान में कमी आएगी। 10 फरवरी को राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और
पंजाब के क्षेत्र में ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। 11 फरवरी को राजस्थान में हवा का दबाव बढ़कर 1022 हेप्टापास्कल रहेगा। साथ ही कश्मीर में बर्फबारी की भी आशंका है। यह स्थिती 14 फरवरी तक जारी रहेगी। _x000D_ डॉ. रामचंद्र साबळे (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक )
181
0
अन्य लेख