AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
टमाटर में बक आई फल सड़न रोग की रोकथाम!
गुरु ज्ञानAgrostar
टमाटर में बक आई फल सड़न रोग की रोकथाम!
👉आज के कृषि ज्ञान में हम जानेंगे टमाटर में रोग के लक्षण और फलों पर धब्बे के निवारण के बारे में,यह समस्या टमाटर में किसी भी अवस्था में दिखाई देते हैं तथा फलों और पत्तों पर हल्के तथा गहरे भूरे रंग के गोलाकार धब्बे दिखाई देते हैं जो हिरण की आंख की तरह लगते हैं। रोगग्रस्त फल प्रायः जमीन पर गिर जाते हैं तथा सड़ जाते हैं। 👉रोकथाम:- 1. पौधे को सहारा देकर सीधा खड़ा रखें। 2. भूमि की सतह से 15-20 सें.मी. तक की पत्तियों को तोड़ दें। 3. वर्षाकाल के आरंभ होते ही उपयुक्त पानी निकास नालियां बनाएं। 4. समय-समय पर रोगग्रस्त फलों को इकट्ठा करके गड्ढे में दबा दें। 5. वर्षाकाल के आरंभ होने से पहले खेत की सतह पर चील या घास की पत्तियों का बिछौना बिछाएं। 6. मैंकोजेब 75% डब्ल्यूपी @ 600-800 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 250 से 300 लीटर पानी में खोल बना कर फसल पर छिड़काव करें. 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
2
3
अन्य लेख