AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
टमाटर में फल छेदक इल्ली से समाधान:
गुरु ज्ञानAgroStar
टमाटर में फल छेदक इल्ली से समाधान:
✅टमाटर की फसल में फल छेदक कीट (Helicoverpa armigera) एक घातक कीट है, जो फसल को भारी नुकसान पहुंचाता है। इसका लार्वा हरे रंग का और प्रौढ़ कीट भूरे रंग का होता है। लार्वा ही फसल को सबसे अधिक क्षति पहुंचाता है, इसलिए इसकी पहचान और नियंत्रण बेहद जरूरी है। ✅फसल पर असर: फूल आने से पहले यह सुंडी पत्तियों और शाखाओं को खाती है, जिससे पत्तों में छेद बनते हैं। जैसे ही फल लगते हैं, यह सुंडी फल में गोल छेद बनाकर अंदर घुसती है और गूदा खाकर उसे सड़ा देती है। इससे फल का बाजार मूल्य घटता है और उत्पादन में भारी कमी आती है। ✅नियंत्रण के उपाय: सबसे पहले सभी प्रकोपित फल तोड़कर नष्ट करें ताकि कीट का फैलाव रुके। रासायनिक नियंत्रण के लिए क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5% एससी घटक युक्त रैपिजेन का 6 मिली मात्रा प्रति 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। छिड़काव सुबह या शाम के समय करें और पूरे खेत में समान रूप से करें। ✅समय रहते नियंत्रण करने से टमाटर की फसल को सुरक्षित रखा जा सकता है और उत्पादन में भी बढ़ोतरी संभव है। ✅स्त्रोत:-AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।"
0
0
अन्य लेख