AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जायद बाजरा की खेती कैसे करे?
गुरु ज्ञानAgroStar
जायद बाजरा की खेती कैसे करे?
🌱 खरीफ के अलावा जायद में भी बाजरा की खेती सफलतापूर्व की जाने लगी है, क्योंकि जायद में बाजरा के लिए अनुकूल वातावरण जहां इसके दाने के रूप में उगाने के लिए प्रोत्साहित करता है वहीं चारे के लिए भी इसकी खेती की जा रही है। भारत में उत्पादित बाजरा का 44% बाजरा राजस्थान (प्रथम) में होता है। इसे भारत में राजस्थान (बारमेर, अलवर, जैसलमेर, भिलवारा, दौसा, जालोर, जोधपुर, जयपुर, करौली, भरतपुर एवं पश्चिमी राजस्थान) महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात राज्य में मुख्य रूप से उगाया जाता है | 🌱 जलवायु एवं भूमि की आवश्यकता :- बाजरा एक शुष्क जलवायु वाला फसल होता है, बाजरा की खेती के लिए आदर्श तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच है। फसल वृद्धि के समय नम वातावरण अनुकूल रहता है साथ ही फूल अवस्था पर वर्षा का होना इसके लिए हानिकारक होता है क्योंकि वर्षा से परागकण घुल जाने से वालियो मे कम दाने बनते है। बलुई दोमट या दोमट भूमि बाजरा के लिए अच्छी रहती है। भली भॉति समतल व जीवांश वाली भूमि में बाजरा की खेती करने से अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। 🌱 खेत की तैयारी :- पलेवा करने के बाद मिट्टी पलटने वाले हल से 10–12 सेमी. गहरी एक जुताई तथा उसके बाद कल्टीवेटर या देशी हल से दो–तीन जुताइयॉ करके पाटा लगाकर खेत की तैयारी कर लेनी चाहिए। 🌱 बुवाई विधि एवं समय :- बाजरा की बुवाई लाईन में करने से अधिक उपज प्राप्त होती है।इसकी खेती छिटकवा बिधि से होती है, बाजरा की बुवाई फरवरी के अंतिम सप्ताह से अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक की जा सकती है। बाजरा एक परागित फसल है तथा इसके परागकण 46 डिग्री.C तापमान पर भी जीवित रह सकते है व बीज बनाते हैं। 🌱 बीजदर एवं बीज बोने की दुरी :- बीज की दुरी बिजाई के अलग-अलग तरीकों पर निर्भर करता है। सामान्यतः दाने के लिए 4-5 किलोग्राम प्रति हे. पर्याप्त होता है बुवाई में पंक्ति से पंक्ति की दूरी 45 सेमी. तथा पौधे से पौधे की दूरी 10-15 सेमी. व गहराई 2-3 सेमी. रखनी चाहिए। 🌱 उन्नत किस्मों का चुनाव :- ▶ पौधे की ऊंचाई- 6-7 फीट ▶दाने का रंग- सफेद ▶ सिट्टा का आकार- बेलनाकार ▶ सिट्टे की लम्बाई : 28-30 सेमी ▶ बुवाई की दूरी- पंक्ति से पंक्ति की दूरी 45 सेंटीमीटर; पौधे से पौधे की दूरी 15 सेंटीमीटर ▶ फसल अवधि- 75-80 दिन ▶ रोग प्रतिरोध- डाउनी मिल्ड्यू रोग के प्रति सहनशील ▶खाने में स्वादिष्ट और मीठा ▶ अगेती और अधिक उपज देने वाली संकर बाजरा 🌱स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
53
0
अन्य लेख