AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जल्दी करा लें पंजीयन प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दे रही सरकार!
कृषि वार्ताAgrostar
जल्दी करा लें पंजीयन प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दे रही सरकार!
◾देश में मिट्टी की सेहत सुधारने एवं खेती को रसायन मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जहां प्राकृतिक खेती से आम जन को रसायन मुक्त उत्पाद प्राप्त होगा वहीं खेती की लागत कम होने से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड की स्थापना की गई है। इसके अलावा राज्य के सभी ज़िलों में किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके तहत किसान अपना पंजीयन करा सकते हैं। ◾मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि की प्राचीन पद्धति प्राकृतिक कृषि, भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखती है। इस तरह की कृषि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग नहीं होता। इस नाते पर्यावरण के लिए अनुकूल और देसी गाय के गोबर और गौमूत्र पर आधारित प्राकृतिक कृषि को मध्यप्रदेश में बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए दिया जा रहा है प्रशिक्षण:- ◾भोपाल में शून्य बजट, प्राकृतिक कृषि पद्धति विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत के ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के कृषि वैज्ञानिक, कृषि अर्थशास्त्री और किसान शामिल हुए थे। यह कार्यशाला 13 अप्रैल को हुई थी। प्रदेश में कुल 10.65 लाख प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण का लाभ वर्चुअली प्राप्त किया था। ◾इसके बाद 18 से 20 मई को गुजरात सरकार ने मास्टर ट्रेनर्स की सहायता से मध्यप्रदेश के 52 जिलों में प्रशिक्षण शिविर लगाकर करीब 3 हजार अधिकारियों और कृषि विभाग के मैदानी अमले एवं 6 हजार 247 कृषकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया। बताया गया कि वर्तमान में 7.26 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक कृषि के लिए किसान आगे आए हैं । किसान यहाँ करें प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन:- ◾मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में प्राकृतिक कृषि के प्रचार प्रसार एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य से, मध्यप्रदेश कृषि विभाग द्वारा यह पंजीयन पोर्टल तैयार किया गया है | इस पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले कृषकों को, शासन द्वारा प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा उनके उत्पादों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा मार्केटिंग हेतु प्रशिक्षित किया जायेगा | राज्य के इच्छुक किसान http://mpnf.mpkrishi.org पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। स्त्रोत:- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
9
2
अन्य लेख