AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जल्द बनवाएं ई-श्रम कार्ड💳सरकार देने वाली है बंपर लाभ!
समाचारAgrostar
जल्द बनवाएं ई-श्रम कार्ड💳सरकार देने वाली है बंपर लाभ!
👉केंद्र सरकार देश के गरीब और मजदूर वर्गों के लिए कई योजनाएं चलाती है, जिसके द्वारा गरीब तबके के लोगों की आर्थिक रूप से मदद की जाती है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने गरीब लोगों को आर्थिक रूप में सक्षम बनाने के लिए ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की। सरकार की इस योजना के तहत देश से असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 👉भारत सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर दिसंबर 2022 तक कुल 28 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने से श्रमिकों को सरकार की योजनाएं का लाभ मिलता है। 👉सरकार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दे रही है। ई-श्रम पोर्टल से जुड़ने वाले श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत भी दो लाख रुपये का बीमा मिलता है। इस योजना में लाभार्थियों को बीमा प्रीमियम देने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर किसी श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो जाती है या कोई श्रमिक पूर्ण रूप से दिव्यांग हो जाता है तो उसे दो लाख रुपये बीमा की राशि मिलती है, जबकि आंशिक रूप से दिव्यांग होने पर एक लाख रुपये का बीमा मिलता है। ◆ ई-श्रम पंजीकरण के लिए आधार कार्ड जरूरी ◆ 38 करोड़ लोगों को ई-श्रम योजना से जोड़ने का लक्ष्य ◆ ई-श्रम कार्ड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ◆ सबसे पहले आपको ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ◆ फिर रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पेज के एकदम साइड में मौजूद होगा। ◆ फिर 'ई-श्रम पर रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें। ◆ इसके बाद आपको आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर डालना होगा और कैप्चा दर्ज करना होगा. फिर Send OTP पर क्लिक करें। ◆ इसके बाद OTP दर्ज करें और फिर ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। ◆ उसके बाद आप अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक और बैंक डिटेल दर्ज करें। फिर आपका जिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। अब आपका एक 10 अंको का एक ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा। 👉स्त्रोत:- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
11
1
अन्य लेख