AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
गेहूं की फसल में करनाल बंट रोग का नियंत्रण!
गुरु ज्ञानAgroStar
गेहूं की फसल में करनाल बंट रोग का नियंत्रण!
✅यह फफूंद द्वारा फैलने वाला रोग है। ✅ इसके बीजाणु बीज में पाए जाते हैं। ✅ यह रोग नम वातावरण में अधिक फैलता है। ✅ गेहूं की फसल में इस रोग का संक्रमण फूल आने की अवस्था में शुरू हो जाता है। ✅ लेकिन इसकी पहचान बालियों में दाना बनने के समय ही हो पाती है। ✅ इस रोग में पौधों की रोगी बाली में सभी दानों में संक्रमण न होकर कुछ ही दाने प्रभावित होते हैं काले पड़ जाते हैं। ✅ रोगग्रस्त दाने काले चूर्ण में बदल जाते हैं। ✅ अधिक संक्रमण की अवस्था में पूरा दाना खोखला हो जाता है। ✅ केवल बाहरी परत ही शेष रह जाती है। ✅ संक्रमित गेहूं के बीज से सड़ी हुई मछली की दुर्गन्ध आती है। ✅ और इसके बचाव हेतु प्रोपिकोनाज़ोल 25% ई.सी का इस्तेमाल करे I ✅ स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
47
0
अन्य लेख