AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
खेत मापने का बेस्ट और सटीक तरीका।
कृषि वार्ताAgrostar
खेत मापने का बेस्ट और सटीक तरीका।
👉भारत के ज्यादातर भागों में खेती को मापने के लिए गज, हाथ, गट्ठा, जरीब, बिस्‍सा, बिस्‍वॉनसी, उनवांनसी, कचवानसी, बीघा, किल्‍ला, एकड, हैक्‍टेयर आदि मात्रकों का प्रयोग होता हैं। लेकिन बहुत लोगों को ये समझ में नहीं आते हैं कि गज कितना होता है, गट्ठा कितना होता है या बिस्वॉनसी कितने क्षेत्र को कहते हैं। इस लिए आज हम इन सभी सम्स्याओं का समाधान लेकर आए हैं और इसके बाद आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि कच्चा बीघा क्या होता है और पक्का बीघा क्या होता है। 👉खेती को मापने के पैमाने गज, गट्ठा, जरीब का मतलब ◆ एक मीटर = 39.3701 इंच = 100 सेंटीमीटर ◆ एक गज = 36 इंच = 0.91 मीटर ◆ एक हाथ = 18 इंच = आधा गज = 0.4572 मीटर ◆ एक गटठा = 99 इंच = 2.75 गज = 2.5146 मीटर = साडे पाँच हाथ ◆ एक जरीब = 1980 इंच = 55 गज = 50.292 मीटर = 110 हाथ = 20 गट्ठा 👉खेती को मापने के पैमाने बिस्‍सा, बिस्‍वॉनसी, उनवांनसी और कचवानसी ◆ एक बिसवांसी = 20 कचवांसी = एक वर्ग गटठा = 9801 वर्ग इंच = 68.0625 वर्ग फुट = 7.5625 वर्ग गज P = 6.32321316 वर्ग मीटर ◆ एक बिस्सा = 20 बिस्वांसी = 20 वर्ग गटठा = 196020 वर्ग इंच = 1361.25 वर्ग फुट 151.25 वर्ग गज = = 126.464263 वर्ग मीटर ◆ 1 कच्चा बिघा= 62/3 बिस्से = 1008 वर्ग गज और 3 वर्ग फुट 843 वर्ग मीटर = 0.0843 हैक्टेयर = 0.20831 एकड़ ◆ एक कचवांसी = 20 उनवांसी = 490.05 वर्ग इंच = 3.403125 वर्ग फुट = 0.378125 वर्ग गज = 0.316160658 वर्ग मीटर ◆ एक वर्ग गज = 1296 वर्ग इंच = 0.836127 वर्ग मीटर ◆ एक उनवांसी = 24.5025 वर्ग इंच = 0.17015625 वर्ग फुट 👉खेती को मापने के पैमाने एकड़, बीघा और बिस्सें का मतलब ◆ 1 पक्का बिघा = एक वर्ग जरीब तीन कच्चे बिघे = 20 बिस्सें = 27225 वर्ग फुट = 3025 वर्ग गज = 2529 वर्ग मीटर ◆ एक एकड = 48404840 वर्ग गज = 4046.8 वर्ग मीटर = 43560 वर्ग फुट = 0.4047 हैक्टेयर ◆ एक हैक्टेयर = 3.95413207 पक्का बिघा = 11.8623962 कच्चा बिघा = 2.4711 एकड़ = दस हजार वर्ग मीटर स्रोत:- Agrostar, 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
31
5