AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
खेत तालाब योजना का उठाएं लाभ
योजना और सब्सिडीAgrostar
खेत तालाब योजना का उठाएं लाभ
🌱खेत तालाब योजना खेती का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सिंचाई है, जिसके लिए किसानों को जल की आवश्यकता होती है,उसको पूरा करना है। हमारे देश में अधिकतर किसान बिजली से चलने वाले ट्यूबवेल या अन्य स्रोतों से जल की प्राप्ति करते हैं। जिसके कारण दिन-प्रतिदिन भूजल का स्तर नीचा होता जा रहा है और साथ ही किसानों को ट्यूबवेल से सिंचाई करने से उनकी फसल लागत में भी वृद्धि हो रही है। 🌱इन सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में खेत तालाब योजना को नियोजित किया है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को उनके खेत के एक भाग को तालाब में परिवर्तित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगा। इन तालाबों में बारिश की पानी को एकत्रित किया जा सकेगा। जिसका उपयोग बाद में किसान खेती की सिंचाई करने में कर सकेंगे। 🌱उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सन् 2013 में खेती तालाब योजना को शुरू किया गया था। जिसे सरकार ने बाद में किसी कारणवश बीच में ही रोक दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के महत्व को देखते हुए इसे दोबारा से राज्य में लागू कर दिया है। उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना के माध्यम से किसानों को उनके खेत के एक हिस्से को तालाब में बदलने पर अनुदान प्रदान किया जाता है। यह अनुदान आने वाले खर्चे का 50% होता है। यह योजना एक तरह से जल संरक्षण पर आधारित है जो तालाबों में बारिश के पानी को संरक्षित करेंगी। ताकि किसान इस संरक्षित पानी का उपयोग अपने खेत की सिंचाई करने में कर सके। 🌱इसके अलावा इन तालाबों में किसान मछली पालन भी कर सकेंगे जिससे उन्हें आय का एक ओर स्रोत प्राप्त होगा। यूपी खेत तालाब योजना 2023 राज्य के भूजल स्तर को नियंत्रित करेगी और ट्यूबवेल के कारण किसानों की बढ़ती हुई खेती लागत को भी कम करेंगी। 🌱खेती तालाब योजना 2023 के तहत अनुदान राशि:- खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश 2023 के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को खेत में तालाब का निर्माण करने पर आने वाले खर्चे का 50% अनुदान दिया जाता है। छोटे तालाब के निर्माण करने पर लगभग ₹105000 का खर्चा आता है इस खर्चे का सरकार द्वारा 50% यानी 52500 रुपए सरकार द्वारा वहन किए जाते हैं, और बड़े तालाब के निर्माण पर लगभग 228400 रुपए का खर्च आता है। जिसका 50% यानी अधिकतम 114200 रुपए का खर्च प्रदेश सरकार द्वारा खुद वहन किया जाता है, इसके अलावा प्लास्टिक लाइनिंग के काम में आने वाले खर्च पर ₹75000 की अतिरिक्त राशि और प्रदान की जाती है। 🌱स्रोत:- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
13
3
अन्य लेख