AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान

किसानों से खरीदी करेगी सरकार
कृषि वार्ताAgrostar
किसानों से खरीदी करेगी सरकार
👉उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। आलू किसानों की हालत को देखते हुए राज्य सरकार किसानों से 650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदेगी। इसके लिए पहले चरण में कासगंज, फर्रुखाबाद, कौशांबी, उन्नाव, मैनपुरी, एटा और बरेली जिलों में आलू क्रय केंद्र स्थापित कर आलू की खरीद करने के आदेश दे दिए गए हैं। 👉दरअसल, इस वर्ष राज्य में आलू की खेती में लगभग 18% की वृद्धि देखी जा रही है। लेकिन बाजार में 10 से 12 रुपए में बिकने वाले आलू के थोक बाजार में 3-4 रुपए प्रति किलो ही दाम मिल रहे हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा। जिसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है, ताकि किसानों को थोड़ी राहत मिल सके। स्रोत:- AgroStar, 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
93
11
अन्य लेख