AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
किसानों को कैसे और कितना मिलेगा मुआवजा?
कृषि वार्ताAgrostar
किसानों को कैसे और कितना मिलेगा मुआवजा?
👉मौसम परिवर्तन के कारण पूरे मध्यप्रदेश की फिज़ां बदल गई है। राज्य के अनेक जिलों में अवांछित वर्षा , आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं एवं अन्य की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम केंद्र ,भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश में भोपाल संभाग में अनेक स्थानों पर ,उज्जैन, नर्मदापुरम , जबलपुर ,ग्वालियर , सागर एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े मिमी में इस प्रकार हैं – 👉विदिशा (सिटी – 38, गुलाबगंज – 15, नटेरन – 11, कुरवाई ओआर – 10, गंजबसौदा – 8, ग्यारसपुर – 8, सिरोंज – 6, लटेरी – 5, पठारी – 5, शमशाबाद – 1),भोपाल (कोलार – 18.2, सिटी – 15.4, नवीबाग – 10.6, बैरागढ़ – 6.8, बैरसिया – 6.3),गुना (चाचौड़ा – 17, कुम्भराज – 4, केवीके – 3.5, आरोन – 3, राघौगढ़ – 2, सिटी – ट्रेस ),राजगढ़ (जीरापुर – 15, खिलचीपुर – 11.4, सिटी – 10.2, केवीके – 10, पचौर – 9, ब्यावरा – 6, नरसिंहगढ़ – 6, सारंगपुर – 2.6), बड़वानी (वरला – 12.2, निवाली – 4, पानसेमल – 3),नीमच (मनासा – 12, जावद – 7, मरूखेड़ा ईस्ट – 2.5, सिटी वेस्ट – 2),मंदसौर (सुवासरा – 10.8, गरोठ – 6.2, शामगढ़ – 5, सिटी – 3.4, सीतामऊ – 3.2, मल्हारगढ़ – 3, कयामपुर – 2.6, भानपुरा – 2.2, भावगढ़ – 2, धुंधड़का – 1),नर्मदापुरम (सिटी – 9.2),सीहोर (सिटी – 9, रेहटी – 8.2, श्यामपुर – 6.2, एग्रो ओब्स – 5.8, आष्टा – 5, बुधनी – 5, इछावर – 2, नसरुल्लागंज – 1),शाजापुर (कालापीपल – 8, गुलाना – 7, मो.बड़ोदिया – 6, सिटी – 3, शुजालपुर – 3, गिरवर केवीके – 0.5),रायसेन (गैरतगंज – 7.6, सिटी – 5, बेगमगंज – 5, सिलवानी – 3.8, उदयपुरा – 2, बाड़ी – 2, बरेली – 1, देवरी – 0.3),उज्जैन (खाचरौद – 7, माकड़ौन – 2, नागदा – 2, घट्टिया – 2, सिटी – ट्रेस ),खरगोन (भगवानपुरा – 4),रतलाम (सिटी – 3, आलोट – 3, जावरा – 2, पिपलौदा – 2, सैलाना – 2, बाजना – 1, रावटी – 1),बैतूल (घोड़ाडोंगरी – 3, सिटी – 0.2),बुरहानपुर (सिटी – 2, खकनार – 2, नेपानगर – 2), झाबुआ (एग्रो ओब्स – 0.4),अशोकनगर एवं शिवपुरी ( नो रिकार्ड ),इंदौर (एयरपोर्ट – ट्रेस ),आगर (नो रिकार्ड) पचमढ़ी – 0.8 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 👉पूर्वी मध्य प्रदेश – छिंदवाड़ा (परासिया – 7.3, बिछुआ – 4.2, पाण्ढुर्णा – 2.4, अमरवाड़ा – 2.2, सिटी – 1, एग्रो ओब्स – 0.6, जुन्नारदेव – 0.4, सौसर – 0.2, मोहखेड़ – 0.2), सागर (बीना – 4.2, जैसीनगर – 3.4, देवरी – 3, लह्दारा केवीके – 2.5, सिटी – 2, मालथौन – 2, गढ़ाकोटा – 2, केसली – 2, खुरई – 1.2),दमोह (बटियागढ़ – 2.5),बालाघाट (कटंगी – 1.6, मुरझाड़ – 1.5),जबलपुर ( एग्रो ओब्स – 1.5, सिटी – 1.4, ,नरसिंहपुर (सिटी – 1, तेंदूखेड़ा – 1, गोटेगांव – 1),मिमी एवं सिवनी ( नो रिकार्ड ) 👉पिछले 24 घंटों में आंधी के साथ ओलावृष्टि से पश्चिमी मप्र के नीमच ( जीरन ,सिंगोली ,रतनगढ़ ,मनासा, जावद , मंदसौर (मल्हारगढ़, बोतलगंज,सीतामऊ , शामगढ़,धरियाखेड़ी ,बालगुडा, पिपल्यामंडी ), रतलाम (रावटी ,सैलाना , सरवन,रतलाम ग्रामीण ), राजगढ़ (जीरापुर , उनादखेड़ी ,संदयावता,सारंगपुर ), शाजापुर (बारोड,सुसनेर , मोहन बड़ोदिया )गुना (चाचौड़ा,बीनागंज , आरौन,मधुसूदनगढ़ )सीहोर (आष्टा ), आगर (नलखेड़ा ), देवास (पीपलरावा ), भोपाल (रायसेन क्षेत्र ), विदिशा (सिरोंज ,नटेरन,शमशाबाद ,लटेरी , कुरवाई ) तथा पूर्वी मप्र का दक्षिण छिंदवाड़ा और सिवनी जिले का कुराई भी प्रभावित हुआ है। वहीं तेज़ हवा ,आंधी और ओलावृष्टि से फसलों , पेड़ों और अधोसंरचना को नुकसान पहुँचने की खबर है। इनमें पूर्वी मप्र के मंदसौर ,शाजापुर में ( मोहनबडोदिया, उचावद, गुलाना ) नीमच (मनासा ,जीरन , भादवामाता )रतलाम ( सैलाना ,बाजना, आलोट ) राजगढ़ (ब्यावरा ,जीरापुर ) सीहोर (आष्टा, कोठारी ,इच्छावर, श्यामपुर ) गुना ( चाचौड़ा,आरौन , मधुसूदनगढ़ ) धार ( बदनावर ), अलीराजपुर ( सोंडवा )बड़वानी ,विदिशा ,भोपाल (नया शहर , इंद्रपुरी )उज्जैन ( घट्टिया ,खाचरौद ) तथा पूर्वी मप्र में सागर (सागर , बीना ) शामिल हैं। 👉मौसम केंद्र ने जबलपुर , सागर और भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन , शहडोल,रीवा और ग्वालियर संभागों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। जबकि कहीं कहीं अल्पकालिक ओलावृष्टि एवं तेज़ हवा (30 -40 किमी /घंटा ) वालों में नर्मदापुरम , जबलपुर,सागर संभागों के जिलों में तथा विदिशा , रायसेन ,राजगढ़ , गुना , अशोकनगर और उमरिया जिलों को शामिल किया गया है। वहीं भोपाल, रीवा , शहडोल,नर्मदापुरम ,जबलपुर , सागर संभागों के जिलों में तथा खंडवा , खरगोन , इंदौर, उज्जैन,देवास , शाजापुर , मंदसौर , गुना , अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने /गिरने एवं ३०-४० किमी /घंटा की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का पूर्वानुमान किया गया है। स्रोत:- AgroStar, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
40
6
अन्य लेख