AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
किसानों के खुशहाली के लिए यूपी सरकार ने खोला पिटारा!
कृषि वार्ताAgrostar
किसानों के खुशहाली के लिए यूपी सरकार ने खोला पिटारा!
👉नमस्कार किसान भाइयों स्वागत है आप सभी का एग्रोस्टार के कृषि लेख में , यूपी सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए खोला पिटारा, ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्राथम‍िकता योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने क‍िसानो के ल‍िए खोला प‍िटारा, यूपी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में क‍िसानों को आर्थ‍िक रूप से मजबूत करने में प्रयासरत है। इसी क्रम में सरकार ग्रामीण व‍िकास पर भी जोर दे रही है। क‍िसानों की आय बढ़ाने के ल‍िए सरकार तकनीक की भी मदद ले रही है। यूपी सरकार किसानों की खुशहाली की प्राथमिकता पर रही है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए नई योजनाओं के साथ कदम बढ़ाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य दिलाकर किसान के हित में बड़ा कदम बढ़ाकर उनका विश्वास जीता। 1.यूपी सरकार किसानों के खेती में शुरु हुआ तकनीक का प्रयोग, फसली ऋण हुआ आसान:- इसी कड़ी में खेती में ड्रोन के प्रयोग की शुरुआत की गई है। कृषि उत्पादक संगठन व कृषि स्नातकों को सरकार 40 से 50 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन उपलब्ध करा रही है। 2 .यूपी सरकार किसानों ,के नवीन मंडियों का आधुनिकीकरण:- भूमि सुधार के लिए 602 करोड़ रुपये की पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना भी लागू की गई है। सरकार ने किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए 27 नवीन मंडियों का आधुनिकीकरण कराने के अलावा 54 कृषि कल्याण केंद्रों की स्थापना भी कराई है। 3 .ड‍िज‍िटल पेमेंट को द‍िया बढ़ावा:- मंडियों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को 10 हजार सोलर पंप भी आवंटित किए गए। 4 . ग्रामीण मार्गों की बदली तस्वीर:- राज्य सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों के निर्माण का भी पूरा ध्यान रखा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में 5,500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया है। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत 15,445 तालाबों का चिह्नांकन करते हुए अब तक 8,097 तालाबों (अमृत सरोवरों) का निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। 5 . मनरेगा और स्वयं सहायता समूह से बढ़ा ग्रामीण रोजगार:- मनरेगा के तहत पिछले साढ़े पांच वर्षों में 136 करोड़ मानव दिवस सृजित कराए गए। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
7
1
अन्य लेख