AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
एन्थ्रेक्नोज से अपने आम को बचायें !
गुरु ज्ञानAgroStar
एन्थ्रेक्नोज से अपने आम को बचायें !
👉आम की फसल में एन्थ्रेक्नोज समस्या एक बड़ी विटल समस्या है जिसके कारण आम के बाजार भाव में गिरावट देखा जाता है यह समस्या आम की फसल में "कोलेटोट्राइकम ग्लोस्पोराइड्स" या एन्थ्रेक्नोज को ब्लॉसम ब्लाइट के नाम से भी जाना जाता है। 👉पत्ती धब्बा, फल सड़न और टिप ब्लाइट - यह रोग खेत एवं भण्डारण दोनों में गंभीर है। बात करें एसके लक्षण की तो यह आम के पत्ती पर गोलाकार गहरे भूरे रंग का धब्बा दिखाई देता है। 👉इस रोग के कवक का हमला कोमल अंकुर पत्ते भूरे रंग के होते हैं जो पत्ती पर गहरे गोलाकार धब्बे होते हैं और पत्ती की संरचना भी झुर्रीदार के रूप में परिवर्तित हो जाती है, प्रभावित भाग सूख जाता है और गिर जाता है। 👉एन्थ्रेक्नोज रोग के लक्षण फलों में भी पाए जाते हैं लक्षणों का आकार फल की सतह पर 5 से 8 मिमी का गोलाकार धब्बा दिखाई देता है गोलाकार धब्बे के लक्षण का रंग गहरा भूरा से काला होता है 👉इस रोग के लिए अनुकूल परिस्थितियां:- संक्रमण के लिए इष्टतम तापमान 25°c और 95-97% सापेक्ष आर्द्रता पाई गई है । 👉आम की फसल में एन्थ्रेक्नोज समस्या से बचाव के लिए आम के बगीचे में लगे रोगग्रस्त टहनियाँ, पत्ते और फलों को हटा दें रोग को नियंत्रित करने के लिए फरवरी, अप्रैल और सितंबर के दौरान युवा पौधे में बोर्डो मिश्रण 0.6% का छिड़काव करें। या -कार्बेन्डाजिम 0.1% का छिड़काव करें - भंडारण से पहले फलों को 15 मिनट तक 50-55 डिग्री सेल्सियस पर गर्म पानी से उपचारित करना चाहिए। 👉स्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
4
0
अन्य लेख