AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
जुगाड़AgroStar India
एक ही प्रयोग में पशुओं के शरीर से होंगे छूमंतर!
🐮 पशुपालक को पशुओं से संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना अक्सर करना पड़ता है। कभी गाय भैंस की दूध उत्पादन क्षमता कम हो जाती है तो कभी पशु किसी रोग से संक्रमित हो जाता है। ऐसी ही एक समस्या है जिसका समाधान देश में मौजूद लगभग हर पशुपालन करने वाला व्यक्ति चाहता है। यह समस्या है पशुओं में जूँ, चिचड़ी होना। साधारण से दिखने वाले यह जीव पशुओं का खून चूसते रहते हैं। जिसकी वजह से पशु पूरी तरह तनाव में रहने लगता है और कमजोर हो जाता है। 🐮 पशु में जूँ चिचड़ होने के कारण ▶️ पशुओं में जूँ और चिचड़ का सबसे मुख्य कारण होता है, गंदगी। ▶️पशुपालन करने वाले व्यक्ति पशु के शरीर की सफाई समय – समय पर नहीं करेंगे तो इसकी वजह से भी उनके शरीर में जूँ और चिचड़ पैदा हो सकती हैं। ▶️पशु खुले में चरते हुए किसी गंदी जगह पर पहुंच जाते हैं या फिर उस पशु के संपर्क में आ जाते हैं जो जूँ और चिचड़ की समस्या से पीड़ित है। यह भी एक कारण है जिसकी वजह से पशु जूँ चिचड़ का शिकार हो जाता है। ▶️इसकी पूरी जानकारी के लिए वीडियो 📽️को अंत तक देखें। 🐮 स्रोत:-AgroStar India किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
34
0
अन्य लेख