AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम अपडेटडॉ. रामचंद्र साबळे (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक )
उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना
उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 1014 हेप्टापास्कल हवा का दबाव बना रहेगा, जिसके कारण इन राज्यों में ठंड का प्रभाव मध्यम होगा। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। वहीं 3 मार्च को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, और मध्य प्रदेश में हवा का दबाव 1010 हेप्टापास्कल तक नीचे जाएगा। जिससे अधिकतम और
न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। इससे तापमान में गर्मी महसूस होगी। _x000D_ 4 और 5 मार्च को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में बादल छाए रहेंगे और इन प्रदेशों में बारिश की भी संभावना है। _x000D_ _x000D_ डॉ. रामचंद्र साबले (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक)
252
0
अन्य लेख