AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी में निकली 53000 भर्ती!
नौकरी एवं शिक्षाAgrostar
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी में निकली 53000 भर्ती!
👉नमस्कार किसान भाइयों स्वागत है आप सभी का एग्रोस्टार के कृषि लेख में ,यूपी आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट 2022 जिलेवार मेरिट सूची यहाँ देखें। दोस्तों जैसा की आप सभी को पता होगा की पिछले वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2021: 53000 आंगनवाड़ी सहायिका, वर्कर के पदों पर भर्ती हुई है। इसमें जिलेवार भर्ती की अधिसूचना जारी की गयी थी। अब जिन योग्य अभ्यार्थियों ने यूपी आंगनवाड़ी सहायक भर्ती 2022 और वर्कर भर्ती के लिए आवेदन किया वो सभी मेरिट लिस्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे है। हम आपको बता दे की यूपी आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट 2021-22 बहुत जल्द जारी होगी। 👉उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट 2022:- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले वर्ष की गयी 53 हजार से अधिक आंगनवाड़ी के Mini Anganwadi Workers और Anganwadi Helpers पदों पर भर्ती की घोषणा के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर माह तक पूरी कर ली गयी थी। इतनी बड़ी भर्ती वो भी बाल विकास विभाग / आंगनवाड़ी के लिए काफी लम्बे समय बाद जारी की गयी थी। बेरोजगार अभ्यार्थियों के लिए एक सही मौका था। अब सभी आवेदक मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे है। 👉जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था उनका रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। यूपी सरकार जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी करेगी। आपको बता दें कि UP Bal Vikas Anganwadi Bharti Result इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड किया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट आराम से चेक कर सकेंगे। 1.राज्य का नाम -उत्तर प्रदेश 2.कुल पदों की संख्या- 53 हजार पदों पर 3.मेरिट लिस्ट / रिजल्ट जारी होगा तारीख जल्द ही उपलब्ध होगी 4.परिणाम जारी होने का तरीका ऑनलाइन माध्यम से 5.ऑफिसियल वेबसाइट balvikasup.gov.in 👉यह सवाल सभी आवेदकों के मन में घूम रहा है की आखिरकार कब आएगा यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2021-22 का रिजल्ट? हमको बता दें की Bal Vikas UP Merit List के जारी होने में देरी क्यों हो रही है? इसका कारण यह है की बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश ने आंगनवाड़ी भर्ती 2021 के नोटिफिकेशन को जारी किया था उसमे EWS कैटेगरी के लिए किसी भी प्रकार की रिजर्वेशन नहीं की थी। जिसके कारण कुछ उम्मीदवारों ने कोर्ट में केस कर दिया। हाई कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए EWS कैटेगरी को 10 प्रतिशत आरक्षण न देने की वजह से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसके सम्बन्ध में 15 दिनों के अंदर हलफनामा माँगा है। अभी भी यह मामला कोर्ट में अटका हुआ है। जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट 2022 जारी नहीं की जा रही है। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
5
2