AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
ई श्रम कार्ड के कैसे मिलेंगे और कब मिलेंगे पैसे?
योजना और सब्सिडीAgrostar
ई श्रम कार्ड के कैसे मिलेंगे और कब मिलेंगे पैसे?
👉पूरे देश में सरकार द्वारा ई श्रम योजना का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है जिसके तहत देश भर के लाखों लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं और सभी के लिए सहायता राशि प्रदान की जा रही है जिसकी जानकारी आप सभी के लिए प्राप्त करना अति आवश्यक है क्योंकि सरकार द्वारा ₹2000 की राशि आप सभी श्रम धारियों के लिए प्रदान की जा रही है | 👉अगर आप की क़िस्त नहीं आई है तो किसान भाइयों आप अपना स्टेटस ई श्रम योजना की आधिकारिक वेवसाइट पर जाकर अपना (केवाईसी ) जाँच कर सकते है और वहां से अपनी केवाईसी अपडेट कर सकते है केवाईसी अपडेट करने के लिए नीचे दिए बिंदुओं को ध्यान में रख कर कर सकते है। 👉ई श्रम कार्ड पेमेंट हेतु आवश्यक दस्तावेज:- आधार कार्ड समग्र आईडी बैंक पासबुक पासपोर्ट साइज फोटो आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र 👉श्रम कार्ड हेतु पात्रता:- श्रम कार्ड में आवेदन हेतु आवेदक असंगठित क्षेत्र का मजदूर होना चाहिए। आवेदक की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय ₹30000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक किसी भी प्रकार की सरकारी पद या सरकारी कर ना जमा करता हो। 👉श्रम कार्ड के लाभ:- 1.श्रम कार्ड की सहायता से सभी गरीब मजदूरों का डेटाबेस सरकार द्वारा तैयार किया जा रहा है और उन्हें लाभ प्रदान करने हेतु योजनाएं बनाई जा रही है। 2.श्रम योजना की सहायता से देश भर के लाखों गरीब मजदूरों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा जिसमें बीमा राशि का राशि और शिक्षा प्रोत्साहन इत्यादि योजनाएं चलाई गई है। 3 .श्रम कार्ड धारक को 60 वर्ष आयु पूर्ण कर लेने पर पेंशन राशि और 60 वर्ष के पहले दुर्घटना बीमा इत्यादि राशि दी जाएगी। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
71
11