AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
इस साल कपास में किसानों को फायदा होगा या नुकसान?
बाजार समाचारAgrostar
इस साल कपास में किसानों को फायदा होगा या नुकसान?
🌼खरीफ सीजन की महत्वपूर्ण फसल कपास का उत्पादन इस साल घाट सकता हैं, जिससे लॉन्ग टर्म में किसानों को फायदा होने का अनुमान हैं। अभी इसके भाव में कुछ नरमी हैं इसलिए किसानों ने उपज रोक रखी हैं। वो और अच्छे डैम का इंतज़ार कर रहे हैं। उत्पादन घटने के नुकसान की भरपाई तभी हो पाएगी जब उसका अच्छा दाम मिले। 🌼कॉटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने सीजन 2021 -2022 सीजन के लिए कपास की फसल उत्पादन के अनुमान के संशोधित करते हुए एक बार फिर से इसमें कटौती कर दी हैं। सीएआई ने कपास की फसल के अनुमान को 11.50 लाख गांठ घटा कर 32.36 मिलियन गांठ कर दिया हैं। 🌼मार्च की रिपोर्ट में सीएआई ने ही 34.3 मिलियन गांठ कॉटन उत्पादन का अनुमान जारी किया था। एसोसिएशन ने पिछले 3 महीने में उत्पादन अनुमान को 36 मिलियन गांठ के अपने मूल अनुमान में संशोधन किया हैं। कमजोर सप्लाई और ऊँचा भाव होने की वजह से फसल वर्ष 2021-2022 के लिए कॉटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने घरेलू खपत को 20 लाख गांठ को घटा कर 32 मिलियन गांठ कर दिया हैं। एसोसिएशन ने 30 सितम्बर 2022 तक एंडिंग स्टॉक पिछले साल के 7.5 मिलियन गांठ की तुलना में 5.6 मिलियन गांठ रहने का अनुमान लगया हैं। कितना रहेगा वैश्विक कॉटन उत्पादन - 🌼यूएस डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर के वोर्ल एग्रीकल्चरल सप्लाई एंड डिमांड एस्टिमेट्स ने 2021 -22 के लिए वैश्विक कॉटन उत्पादन को 26.17 मिलियन मीट्रिक टन से घटा कर 25.79 मिलियन मीट्रिक टन कर दिया हैं। स्त्रोत:- Agrostar 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
2
0
अन्य लेख