AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
 आद्र गलन समस्या का होगा खात्मा !
गुरु ज्ञानAgroStar
आद्र गलन समस्या का होगा खात्मा !
▶️ यह एक मिट्टी जनित कवक रोग है। ▶️ इस रोग के फैलने से सीडलिंग मुरझाने लगती हैं। ▶️ कुछ समय बाद मिट्टी की सतह पर तना गल जाता है और सीडलिंग नीचे गिर जाती है। ▶️ इस रोग में सीडलिंग का तना आधार से काला पड़ कर कमजोर होने लगता है और कुछ समय बाद वह सीडलिंग गिर जाती है। ▶️ इस रोग की समस्या ज्यादा होने पर पौधों की पत्तियां पीली हो कर सूखने लगती हैं। ▶️ पौधे जमीन या मिट्टी के ऊपर गिरने लग जाते हैं या फिर लेटे हुए नजर आते हैं। ▶️ प्रभावित हुए पौधों पर या मिट्टी की सतह पर सफ़ेद रंग के कवक या फंगस दिखाई देते हैं। ▶️ रोपाई के दौरान जब पौधे घनी मात्रा में निकलते हैं तो यह बीमारी अधिक तीव्रता से फैलती है। ▶️ इसके बचाव के लिए आप एग्रोस्टार मैंडोज़ (कार्बेन्डाजिम 46.27% एससी) फफुंदनाशक का 300 -350 ग्राम /एकड़ से छिड़काव करें । ▶️स्त्रोत:-AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
16
0
अन्य लेख