AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
आंगनवाड़ी में 1207 पदों पर बंपर भर्ती!
नौकरी एवं शिक्षाAgrostar
आंगनवाड़ी में 1207 पदों पर बंपर भर्ती!
👉मध्यप्रदेश राज्य की सभी शिक्षित एवं बेरोजगार महिला वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समय-समय पर आंगनबाड़ी भर्ती का आयोजन किया जाता है। यह भर्ती हमारे राज्य सरकार के अंतर्गत आती है इसलिए मुख्य रूप से आवेदन करने के लिए आपके पास अपने जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक होगा। 👉मध्य प्रदेश राज्य में महिला एवं बाल विकास द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी भर्ती में सभी महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, शिक्षक, सहायिका, जिला समन्वयक, महिला कल्याण अधिकारी, समन्वयक आदि विभिन्न पदों पर की जायेगी. जिसके लिए सभी महिला उम्मीदवारों का चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। 👉रिक्त पदों - 1207 👉आयु सीमा :- 18-40 वर्ष 👉आंगनवाड़ी भर्ती 2023 हेतु चयन प्रक्रिया :- लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, व्यक्तिगत साक्षात्कार, 👉दस्तावेज सत्यापन 👉आवेदन के लिए - सबसे पहले, आपको महिला और बाल विकास की आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा। एंटर करने के बाद आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म आंगनवाड़ी रिक्रूटमेंट का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 👉क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया मैसेज आएगा। वह प्रदर्शित पृष्ठ आंगनवाड़ी भर्ती का आवेदन पत्र होगा। उस आवेदन पत्र में आपको महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। 👉 मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 👉आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद अंत में आपको कैप्चा कोड भरना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 👉स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
29
16