AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अप्रैल से नया बैंकिंग युग!
कृषि वार्ताAgroStar
अप्रैल से नया बैंकिंग युग!
1 अप्रैल से बदलने वाले महत्वपूर्ण नियम! नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल 2025 से UPI, बैंकिंग, गैस सिलेंडर और टैक्स सिस्टम में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव आपके दैनिक आर्थिक लेन-देन पर प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए इनके बारे में जानकारी रखना जरूरी है। 🟢 UPI बदलाव: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 अप्रैल से पुराने और निष्क्रिय मोबाइल नंबरों को बंद करने जा रहा है। यदि आपके बैंक खाते से कोई पुराना नंबर लिंक है, तो उसे तुरंत अपडेट करा लें, नहीं तो UPI ट्रांजेक्शन में दिक्कत हो सकती है। 🟢 बैंकिंग नियम: यदि बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं है, तो बैंक आप पर जुर्माना लगा सकता है। हर बैंक की न्यूनतम बैलेंस सीमा अलग हो सकती है, इसलिए अपने खाते में आवश्यक बैलेंस बनाए रखें। 🟢 एलपीजी गैस दरें: तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। इसलिए 1 अप्रैल से नए दाम लागू हो सकते हैं। 🟢 नई टैक्स प्रणाली: अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई कर नहीं लगेगा, लेकिन इसका लाभ सिर्फ उन्हीं करदाताओं को मिलेगा जिन्होंने नई टैक्स व्यवस्था को चुना है। ये सभी बदलाव आपके वित्तीय नियोजन को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए इन नए नियमों की जानकारी लेकर पहले से तैयारी कर लें! 👉स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।
28
0
अन्य लेख