गुरु ज्ञानएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
प्याज की फसल को आवश्यकता के अनुसार पानी दें
प्याज की जड़ें 15 से 20 सेमी से अधिक गहरी नहीं जाती हैं। इसलिए प्याज की फसल को पानी 15 सेमी से ज्यादा गहरा नहीं देना चाहिए। प्रारंभिक चरण में,कम पानी देने की आवश्यकता होती है। यदि सुखी भूमि में प्याज उगाया हो,तो तुरंत पानी देना चाहिए। प्रत्यारोपण करते समय,पौधों की नई जड़ें बढ़ने के लिए नमी की आवश्यकता होती है। दूसरी सिंचाई 2 दिनों के बाद करनी चाहिए।
प्रत्यारोपण के बाद 60 से 110 दिनों के लिए नियमित रूप से पानी देना चाहिए। यदि इस अवधि के दौरान कम पानी दिया जाए, तो उपज कम हो जाती है और गुणवत्ता भी कम हो जाती है। यदि आवश्यकता से अधिक पानी दिया जाए तो प्याज की गर्दन मोटी हो जाती है और दोहरे प्याज की संख्या भी बढ़ जाती है। पर्याप्त पानी के उपयोग से फसल से अधिक और बेहतर गुणवत्ता वाली उपज मिलती है। और इन प्याजों को लंबे समय तक संग्रहीत कर सकते है।
• प्याज की फसल के मामले में, पानी की मात्रा और दो पानी के चक्रों के बीच का समय अंतराल मिट्टी की गुणवत्ता और फसल की वृद्धि पर निर्भर होता है। पौधा रोपण के बाद पानी तुरंत देना चाहिए। गर्मी के मौसम में (फरवरी-मई) पानी 7-8 दिन के अंतराल से देना चाहिए।
• आम तौर पर गर्मियों के मौसम में 18 से 20 बार पानी देने की आवश्यकता होती है। इसलिए कटाई से 15 से 20 दिन पहले पानी देना बंद करना चाहिए।
इससे प्याज मजबूत होते हैं और बाहरी आवरण सूखता नही, बल्ब क्षतिग्रस्त नहीं होता है और प्याज अच्छी तरह से परिपक्व हो जाता है।
सूक्ष्म सिंचाई का उपयोग करें।
• इससे 40 से 50% पानी की बचत और उपज में 20 से 30% की वृद्धि होती है।
• प्याज समान रूप से बढ़ता है और बिक्री योग्य प्याज का प्रतिशत बढ जाता है।
• मिट्टी हवादार बन जाती है और कटाई आसान हो जाती है।
• घुलनशील उर्वरकों को ड्रिप सिंचाई के माध्यम से देना चाहिए। इससे मज़दूरी घट जाती है। 20 से 30% उर्वरक बच जाते हैं।
• सिंचाई सीमित क्षेत्र में होने से खरपतवार कम होते हैं।
• कुंड के माध्यम से पानी देने के दौरान, 1 एकड़ प्याज फसल के लिए 20 श्रम दिवस की आवश्यकता होती है।
अगर ड्रिप सिंचाई रात में चलाने के लिए सेट की हो तो मजदूर की जरूरत नहीं होती है ।
संदर्भ - डॉ. शैलेंद्र गाडगे (प्याज़ और लहसुन अनुसंधान निर्देशालय, राजगुरु नगर जिला। पुणे), अग्रोस्टार एग्रोनोमी एक्सलंस सेंटर, 21 नवंबर 17