AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
रबी फसलों की बुआई 11.59 फीसदी पीछे
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
रबी फसलों की बुआई 11.59 फीसदी पीछे
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अक्टूबर और नवंबर में हुई बेमौसम बारिश से रबी फसलों की बुआई 11.59 फीसदी पिछड़ कर 148.23 लाख हेक्टेयर में ही हुई है। रबी की प्रमुख फसल गेहूं के साथ ही दलहन की बुआई पीछे चल रही है जबकि मोटे अनाजों के साथ तिलहन बुआई में सुधार आया है। हालांकि रबी फसलों की बुआई अभी शुरूआती चरण में है। आगे इनकी बुआई में तेजी आने का अनुमान है।_x000D_ कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू सीजन में रबी फसलों की बुआई 148.23 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 167.67 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुआई घटकर चालू रबी में 32.98 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है। इसी तरह दलहन की बुआई चालू रबी में घटकर 45.60 लाख हेक्टेयर में हुई है। रबी दलहन की प्रमुख फसल चना की बुआई 32.48 लाख हेक्टयेर में ही हुई है।_x000D_ मोटे अनाजों की बुआई चालू रबी में 17.26 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक इसकी बुआई 17.20 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। रबी तिलहन की बुआई चालू रबी में बढ़कर 47.36 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।_x000D_ स्रोत – आउटलुक एग्रीक्लचर, 15 नवंबर 2019_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_
46
0