AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पॉलीहाउस में संरक्षित खेती
सलाहकार लेखAgrostar
पॉलीहाउस में संरक्षित खेती
पॉलीहाउस एक प्रौद्योगिकी से संचालित होने वाला कांच या पॉलीथीन का घर नुमा खेती का स्थान है, जिसमें तकनीक की मदद से, वातावरण के तापमान और नमी को नियंत्रित किया जाता है। यहां जिन फसलों का मौसम नहीं होता उन्हें भी आसानी से उगाया जा सकता है और इनका गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। पॉलीहाउस की संरचना का आकार जरूरत के अनुसार छोटा और बड़ा हो सकता है। • पॉलीहास एक प्रकार का ग्रीनहाउस है या जहां पॉलिथीन को कवर के रूप में उपयोग किया जाता है। • भारत जैसे विकासशील देशों में, पॉलीहास खेती एक लोकप्रिय ग्रीनहाउस तकनीक है, पॉलीहाउस को कम लागत में तैयार किया जा सकता है और इसका आसानी से रखरखाव कर सकते हैं। • पॉलीहाउस में आप कम जगह में भी अधिकतम और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। • लथहॉउस एक ग्रीनहाउस तकनीक है जिसमें ग्रीनहाउस को लकड़ी से कवर किया जाता है। • पॉलीहाउस को कम लागत में भी बनाया जा सकता है। • किसानों को सरकार के माध्यम से ग्रीन हाउस के निर्माण के लिए सब्सिडी दी जाती है।
479
0
अन्य लेख