AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
घर पर बनाए संतुलित पशु आहार
पशुपालनAgrostar
घर पर बनाए संतुलित पशु आहार
संतुलित आहार पशुओं के लिए बहुत जरूरी है। इससे उनमें दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ती है साथ ही पशु स्वस्थ भी रहते हैं। पशुओं के लिए संतुलित आहार को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। संतुलित पशु आहार को घर पर बनाने का तरीका कुछ इस प्रकार है। सौ किलो संतुलित आहार बनाने की विधि : • दाना (मक्का, जौ, गेंहू, बाजरा) इसकी मात्रा लगभग 35 प्रतिशत होनी चाहिए। • खली (सरसों की खल, मूंगफली की खल) की मात्रा लगभग 32 किलो होनी चाहिए। इनमें से कोई एक खली को दाने में मिला सकते हैं। • चोकर (गेंहू का चोकर, चना की चूरी, दालों की चूरी, राइस ब्रान) की मात्रा लगभग 35 किलो। • खनिज लवण की मात्रा 2 किलो, नमक 1 किलो। इन सभी को लिखी हुई मात्रा के अनुसार मिलाकर पशु को खिला सकते है । कितनी मात्रा में खिलाएं संतुलित दाना मिश्रण • गाय के लिए 1.5 किलो प्रतिदिन और भैंस के लिए 2 किलो प्रतिदिन। • दुधारू गाय को 1 लीटर दूध के पीछे 400 ग्राम और भैंस को 500 ग्राम ज्यादा दाना देना चाहिए। • छह महीने से ऊपर की गाभिन गाय या भैंस को एक से 1.5 किलो दाना प्रतिदिन देना चाहिए। • बछड़े के लिए एक किलो से 2.5 किलो तक दाना प्रति दिन उनकी उम्र या वजन के अनुसार देना चाहिए। स्रोत : Agrostar
576
1
अन्य लेख