AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान
मानसून समाचारSkymet
अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान
केरल और तटीय कर्नाटक में उत्तर-पूर्वी मॉनसून सक्रिय बना रहेगा। इन भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बौछारें गिरने की संभावना है। आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है। एक-दो जगह भारी बारिश का भी अनुमान है।
कोंकण व गोवा, विदर्भ, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।_x000D_ दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, दक्षिणी झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों के साथ जम्मू और कश्मीर में छिटपुट जगहों पर हल्की तो एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।_x000D_ _x000D_ स्रोत: स्काईमेट 21 अक्टूबर 2019 यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
41
0