AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
PM Kisan FPO Yojana: किसानों की मदद के लिए सरकार देगी 15 लाख रूपये!
कृषि वार्ताकिसान भारती
PM Kisan FPO Yojana: किसानों की मदद के लिए सरकार देगी 15 लाख रूपये!
PM Kisan FPO Yojana 2020👉🏻 देश के किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान एफपीओ योजना (PM Kisan FPO Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत FPO ((Farmer Producer Organizations - किसान उत्पादक संगठन) को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस योजना के तहत देश के किसानों को और भी कई लाभ दिए जाएंगे। इस योजना में देश के किसानों को खेती में व्यवसाय की तरह लाभ मिलेगा। इसका फायदा उठाने के लिए कम से 11 किसानों को अपनी कृषि कंपनी (Agricultural Company) या संगठन (organization) बनाना होगा। क्या है FPO 👉🏻 FPO यानि एक किसानों का समूह जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड हो और जो उत्पादकों के मुनाफे के लिए काम करे। कम से कम 11 किसानों को मिलकर अपनी एक एग्रीकल्चर कंपनी की स्थापना करना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार इन्हीं संगठनों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने यह योजना इसलिए शुरू की है ताकि किसानों को खेती में किसी कारोबार की तरह फायदा हो सके। PM Kisan FPO की पूरी जानकारी 👉🏻 यह केंद्र सरकार की योजना है। जिसका मतबल है कि देश के किसी भी राज्य के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 👉🏻 इस योजना का लाभ लेने के लिए करीब 11 किसानों को अपना एक संगठन बनाना होगा। 👉🏻 अगर यह 11 किसानों का संगठन मैदानी इलाके में काम करता है तो इन्हें कम से कम 300 किसानों को अपने साथ जोड़ना होगा, वहीं पहाड़ी क्षेत्र वाले संगठन को अपने साथ 100 किसानों को जोड़ना होगा। 👉🏻 इस संगठन से जुड़े किसानों को लिए खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरण खरीदना बहुत आसान होगा। 👉🏻 केंद्र सरकार इस योजना पर 2024 तक 6,865 करोड़ रुपए खर्च करेगी। 👉🏻 इस योजना के तहत हर FPO यानी किसान संगठन को केंद्र सरकार 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। यह रकम 3 साल के भीतर मुहैया करा दी जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसान बिचौलियों से मुक्त हो जाएंगे। 👉🏻 PM Kisan FPO योजना में कैसे करें अप्लाई 👉🏻 इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई http://sfacindia.com/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। स्रोत:- किसान भारती, 12 Nov. 2020, 👉🏻 प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक👍करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें।
52
7
अन्य लेख