AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
प्याज के भंडारण को सीमित करने पर विचार कर रही सरकार!
कृषि वार्तापुढारी
प्याज के भंडारण को सीमित करने पर विचार कर रही सरकार!
नई दिल्ली। केंद्र सरकार व्यापारियों के गोदामों में प्याज के भंडारण को सीमित करने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली समेत अधिकांश राज्यों में प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं। खुदरा बाजार में तो प्याज के भाव लगभग 70-80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। प्याज की कीमतें और न बढ़ें, इसलिए केंद्र सरकार व्यापारियों के गोदामों में प्याज के भंडारण को सीमित करने पर विचार कर रही है। बता दें कि महाराष्ट्र सहित प्रमुख प्याज उत्पादक क्षेत्रों में भारी वर्षा के परिणामस्वरूप, बाजार में प्याज की आपूर्ति में उल्लेखनीय गिरावट आई है। पिछले सप्ताह दिल्ली में प्याज की कीमत 57 रु. किलो, मुंबई में 56 रु. किलो, कोलकाता में 48 रु. किलो तक थी। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ रहा है, प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं और अब यह 70 से 80 रुपये तक पहुंच गई हैं। आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने कुछ उपाय किए हैं। हालांकि, प्याज की कीमतें अब तक नियंत्रण में नहीं आई हैं। सूत्रों ने कहा कि सरकार दो से तीन दिन इंतजार करेगी कि दरें नियंत्रण में आ रही हैं या नहीं। यदि ऐसा नहीं होता है तो व्यापारीयों के पास भंडारण को सीमित करने के निर्णय की घोषणा की जाएगी और उसे लागू किया जाएगा। संदर्भ - पुढारी, 23 सितंबर 2019
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
154
0