AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
MSP पर सुरू हो गई गेहूँ की खरीद
योजना और सब्सिडीAgrostar
MSP पर सुरू हो गई गेहूँ की खरीद
👉देश के अधिकांश राज्यों में 1अप्रैल से केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए अलग-अलग राज्य सरकारों के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP 2125 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिस पर ही विभिन्न राज्यों में गेहूं की खरीदी की जाएगी। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में किसानों से वर्ष 2023-24 के अंतर्गत गेहूं की खरीदी के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है साथ ही किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 👉उत्तर प्रदेश के किसान जो मूल्य समर्थन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा। किसान यह पंजीयन गेहूं बेचने के पूर्व किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफ़े पर जाकर ऑनलाइन करा सकते हैं। खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को गेहूं के मूल्य का भुगतान उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। इसके लिए किसान पंजीकरण कराते समय अपनी आधार संख्या, आधार कार्ड में अंकित अपना नाम आदि जानकारी सही अंकित करें। इसमें खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान ख़रीद हेतु पंजीकरण करा चुके कृषकों को गेहूं विक्रय हेतु पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। परंतु पंजीकरण को संशोधन कर पुनः लॉक कराना होगा। 👉समस्या-समाधान के लिए किसान यहाँ करें सम्पर्क:- न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर गेहूं बेचने के लिए किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर कॉल कर सकते हैं या सम्बंधित जनपद के ज़िला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्री विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं। 👉स्रोत :- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
15
3
अन्य लेख