AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
MSP पर मोटे अनाज का सुरू हुआ पंजीकरण!
समाचारAgrostar
MSP पर मोटे अनाज का सुरू हुआ पंजीकरण!
🌱किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके इसके लिए सरकार द्वारा खरीफ एवं रबी फसलों के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की जाती है। जिस पर ही किसानों से विभिन्न फसलों की ख़रीदी की जाती है। इस कड़ी में मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ज्वार, बाजरा सहित मक्का फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने का निर्णय लिया है। 🌱सरकार ने राज्य में श्री अन्न (मोटा अनाज) की ख़रीद 1 अक्टूबर 2023 से शुरू करने जा रही है जो 31 दिसंबर, 2023 तक चलेगी। किसानों से यह खरीदी क्रय केंद्रों पर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस खरीद प्रक्रिया के लिए सरकार ने किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 🌱किस भाव पर की जाएगी मोटे अनाज ( ज्वार, बाजरा एवं मक्का) की खरीदी :- सरकार वर्ष 2023-24 में किसानों से मोटे अनाज, मिलेट्स (श्री अन्न) के तहत मक्का, ज्वार एवं बाजरा फसल की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023 के आधार पर ही करने जा रही है। इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2090 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा 2500 रुपए प्रति क्विंटल ज्वार (हाइब्रिड) 3180 रुपये प्रति क्विंटल एवं ज्वार (मालदंडी) 3225 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिस पर ही इन फसलों की ख़रीदी कि जाएगी। 🌱किस जिले में कौन सी फसल खरीदी जाएगी? मोटे अनाजों में अलग–अलग फसलों की खेती विभिन्न जिलों में की जा रही है, उनके उत्पादन के आधार पर ही फसलों के खरीदी केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए हैं। मोटे अनाजों में मक्का, बाजरा तथा ज्वार की खरीदी वाले जनपदों का नाम इस प्रकार है। 🌱समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए पंजीयन कहाँ करें? उत्तर प्रदेश के खाद्य आयुक्त ने बताया कि मक्का, बाजरा एवं ज्वार की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकृत किसानों से ही इन फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी। पंजीकरण हेतु वर्तमान मोबाईल नंबर ही अंकित कराना होगा और एस.एम.एस. द्वारा प्रेषित ओ.टी.पी. भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर कॉल कर सकते हैं। या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। 🌱सीधे भुगतान बैंक खाते में पाने के लिए करना होगा यह काम किसानों को सीधे अपने बैंक खाते में में राशि पाने के लिए अपना बैंक खाता आधार सीडेड होना चाहिए अर्थात् बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा हुआ हो। इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम पोर्टल पर मैप्ड एवं सक्रिय होना आवश्यक है। किसानों को उनकी उपज बिक्री का भुगतान सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने नॉमिनी की सुविधा भी रखी है। 🌱स्त्रोत:-Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
9
1
अन्य लेख