AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मानसून सामान्य बना रहेगा
मानसून समाचारSkymet
मानसून सामान्य बना रहेगा
पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी से दूर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
इससे अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के हिस्से में मानसून सामान्य बना रह सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्से सहित कच्छ के भागों में कमजोर मानसून के कारण मौसम मुख्यतः शुष्क ही बना रहेगा। जबकि, देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है। स्रोत - स्काईमेट, 18 सितंबर 2019 यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
27
0